बोइसर। दिनांक 26/7/2026 रविवार को श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा द्वारा निर्देशित आचार्य श्री भिक्षु जन्म त्रि शताब्दी वर्ष संपन्नता समारोह का तेरापंथी सभी बोईसर के हर घर में किया गया। इसमें ज्ञानशाला के बच्चों ने सामयिक जाप, ओम भिक्षु जय भिक्षु का जाप किया। सभी श्रावकों ने घर में सामयिक और जाप का आयोजन किया।
सभी को समझाया गया कि आचार्य भिक्षु का जन्म दिवस संयम आचार संकल्प और समाधान के उद्धभव का दिन है इनको विश्वास के साथ भिक्षु स्मरण किया जाए तो अनेक समस्याएं समाहित हो सकती है। उनका जीवन तेजस्वी ओजस्वी था महावीर के वचनों पर घर छोड़ने वाले भिक्षु में श्रद्धा की दिव्यता थी। उनका जीवन माह प्रेरणा है उतार चढ़ाव और समस्या के जीवन में आने वाले आगे बढ़ने का संकल्प करें। भिक्षु को मानने मात्र से कुछ नहीं होता जरूरत है विश्व के सिद्धांतों को समझने और जीवन में उतरने की सिद्धांत के बिना श्रद्धा मजबूत नहीं होती।
त्रिशताब्दी पर आयोजित भिक्षु चेतना वर्ष का त्याग चेतना जागरण का समय है अपेक्षा है। मर्यादा अनुशासन और उनके सिद्धांतों का पारिवारिक जीवन में उपयोग हो। विनय वात्सल्य की परंपरा का समर्थन हो सभी ने घर पर जाप सामयिक की ये जानकारी मीडिया प्रभारी साहिल सोलंकी ने दी
बोईसर में आचार्य भिक्षु जन्म त्रिशताब्दी वर्ष संपन्नता समारोह मनाया गया

