By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सीजेपी के संसद मार्च में उमड़ा युवाओं का सैलाब, पुलिस ने चलाईं लाठियां, संसद मस से निकले प्रधानमंत्री
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

सीजेपी के संसद मार्च में उमड़ा युवाओं का सैलाब, पुलिस ने चलाईं लाठियां, संसद मस से निकले प्रधानमंत्री

Last updated: July 20, 2026 3:04 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नयी दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के साथ सोमवार को जंतर-मंतर से संसद की ओर निकले ‘संसद चलो’ मार्च में भारी जनसैलाब उमड़ा और इस दौरान सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। यह मुद्दा कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में उठाया। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने काफिले के साथ संसद चले गए।
जानकारी के अनुसार, सुबह नौ बजे से पहले जंतर मंतर की ओर सभी दिशाओं से लोग बढ़ते रहे और प्रदर्शन में जुड़ते रहे। भारी आवागमन के कारण पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के दरवाजे बंद कर दिये गये। केंद्रीय सचिवालय एवं जंतर-मंतर के आसपास के अन्य मेट्रो स्टेशनों पर भी भीड़ नियंत्रण के लिए उपाय अपनाये गये। हाथ में तिरंगा और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग वाले प्लेकार्ड लिए प्रदर्शनकारियों का जनसैलाब जंतर-मंतर से संसद की ओर बढ़ा। मार्च निकलने के बाद भी प्रदर्शनकारी भारी तादाद में जुड़ते रहे। जंतर-मंतर से निकलकर यह मार्च जयसिंह मार्ग होते हुए संसद मार्ग पहुंची, जहां पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पुलिस ने लाउडस्पीकर पर प्रदर्शनकारियों को सूचित किया कि उन्हें इससे आगे जाने की इजाज़त नहीं है।
इस दौरान भीड़ नियंत्रण करने के लिए त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) ने कुछ प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। जंतर-मंतर से सामने आ रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि आरएएफ प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए हल्के बल का प्रयोग कर रही है। बाद में दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि ‘मीडिया के कुछ हिस्सों में जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस द्वारा हिंसा या लोगों को हिरासत में लेने की छिटपुट घटनाओं का ज़िक्र किया गया है’ लेकिन ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। पुलिस ने बयान में कहा कि विरोध-प्रदर्शन को पेशेवर तरीके से संभाला जा रहा है। सभी से अनुरोध है कि वे किसी भी अफ़वाह या गलतफहमी पर ध्यान न दें और उस जगह व उसके आस-पास शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में दिल्ली पुलिस का सहयोग करें।
दूसरी ओर, प्रदर्शनकारी शुरुआती बैरिकेड तोड़कर अंतिम बैरिकेड की ओर बढ़ गये। इसके बाद उन्हें रोकने के लिए आरएएफ ने मानव शृंखला बनायी। इस दौरान जवान अपनी गन के साथ पोजिशन लिए नजर आए। इस बीच, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कि वह और आशुतोष रांका सरकार से बातचीत के लिए रवाना हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर उनसे बात करेंगे। श्री दास ने कहा, “पूर्वाह्न 11:52 बजे हैं। आशुतोष रांका और मैं, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की ओर से श्री जे.पी. नड्डा से मिलने जा रहे हैं। सरकार ने सुबह बातचीत के लिए संपर्क किया था। हमारी मांगें साफ़ हैं। बड़ी संख्या में युवा इकट्ठा हुए हैं।”

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कांदिवली में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश के साथ ‘सभा प्रशिक्षण कार्यशाला’ संपन्न
Next Article जियोस्टार इस फेस्टिव सीज़न को बनाएगा और भी ‘बिग्ग’, पूरे भारत में एक साथ लॉन्च होंगे बिग बॉस के छह संस्करण

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मुंबई होलसेल गोल्ड ज्वेलर्स एसोसिएशन (MWGJA) का वार्षिक पिकनिक एवं वार्षिक आम सभा (AGM) अंचावियो रिसॉर्ट में सफलतापूर्वक संपन्न
Mumbai / Maharshtra
July 21, 2026
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत ‘मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी’ का स्पैनिश पार्टी ट्रैक ‘अरिवा’ हुआ रिलीज़
entertainment
July 20, 2026
जियोस्टार इस फेस्टिव सीज़न को बनाएगा और भी ‘बिग्ग’, पूरे भारत में एक साथ लॉन्च होंगे बिग बॉस के छह संस्करण
entertainment
July 20, 2026
कांदिवली में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश के साथ ‘सभा प्रशिक्षण कार्यशाला’ संपन्न
social
July 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?