By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े ने (आपकी थाली में क्या है) चैलेंज के साथ फ़ूड सेफ्टी पर छेड़ी नई बहस
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े ने (आपकी थाली में क्या है) चैलेंज के साथ फ़ूड सेफ्टी पर छेड़ी नई बहस

Last updated: July 17, 2026 12:41 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

अभिनेत्री काजल अग्रवाल और अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने आगामी फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ से जुड़े #WhatsOnYourPlate चैलेंज में हिस्सा लेकर फूड सेफ्टी को लेकर एक अहम बातचीत की शुरुआत की है। दोनों कलाकारों ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों से अपील की है कि वे अपनी थाली में मौजूद खाने पर गौर करें और कीटनाशकों के इस्तेमाल तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट जैसे गंभीर मुद्दों पर जागरूक बनें।
काजल अग्रवाल ने अपने खाने की तस्वीर साझा करते हुए सवाल उठाया है कि क्या हम जो भोजन रोज़ खाते हैं, वह वास्तव में सुरक्षित है? वहीं, श्रेयस तलपड़े ने भी भोजन की थाली के साथ लोगों से जागरूक उपभोक्ता बनने और इस मुहिम का हिस्सा बनने की अपील की है।
गौरतलब है कि #WhatsOnYourPlate चैलेंज के तहत लोगों को अपने खाने की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करनी है और अपने दोस्तों व परिवार के सदस्यों को भी इस चैलेंज के लिए नॉमिनेट करना है, ताकि फूड सेफ्टी को लेकर जागरूकता की यह मुहिम अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। हालांकि काजल ने इस पहल को आगे बढ़ाते हुए अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु और रकुल प्रीत सिंह को भी इस चैलेंज के लिए नॉमिनेट किया है, जिससे सोशल मीडिया पर इस अभियान की पहुंच और बढ़ जाए। यह पहल फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ के मुख्य विषय से जुड़ी हुई है, जो कीटनाशक आधारित खेती और उससे जुड़े गंभीर प्रभावों पर प्रकाश डालती है। फिल्म की टीम इस मुद्दे को सिर्फ पर्दे तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाकर लोगों को यह सोचने के लिए प्रेरित करना चाहती है कि उनकी थाली तक पहुंचने वाला भोजन कितना सुरक्षित है। फिलहाल यह सोशल मीडिया अभियान लोगों को एक सरल लेकिन प्रभावशाली तरीके से इस महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करने के लिए प्रेरित कर रहा है।
ज़ी स्टूडियोज़ और एमआईजी प्रोडक्शन एंड स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत ‘द इंडिया स्टोरी’ का निर्देशन जहां चेतन डीके ने किया है, वहीं इसके लेखक और निर्माता सागर बी. शिंदे हैं। यह फिल्म 24 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में रिलीज़ होगी। फिल्म के सह-निर्माताओं में जहां स्वाति विनायक सैंदाने, अनीता जाधव, विनायक सैंदाने, कल्पेश शाह, देवयानी खोराटे और प्रेम जोशी शामिल हैं, वहीं तकनीकी टीम में सिनेमैटोग्राफर निशांत भागवत, संगीतकार मंगेश धाकड़े, एडिटर आशीष म्हात्रे, गीतकार शकील आज़मी और साउंड डिज़ाइनर अनमोल भावे शामिल हैं।
https://www.instagram.com/stories/kajalaggarwalofficial/3942483370292899754?utm_source=ig_story_item_share&igsh=NXduNHBucm9nNWg3
https://www.instagram.com/p/Da2jG95MhzB/?igsh=eXppc3V5bHJoNXA5

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कुब्रा सैत ने शुरू किया स्टैंड-अप कॉमेडी का सफर, अपने करियर में जोड़ा एक रोमांचक अध्याय
Next Article रकुल प्रीत सिंह ने स्वीकार किया चैलेंज, फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ के जरिए फूड सेफ्टी पर बढ़ाई जागरूकता

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

धर्म की शरण लेने वाला परमानंद को कर सकता है प्राप्त : महातपस्वी महाश्रमण
social
July 18, 2026
सेवा का एक सराहनीय कदम – ‘दृष्टी मिशन 2026’ के तहत 220 बच्चों की निःशुल्क नेत्र जांच संपन्न!
Mumbai / Maharshtra social
July 18, 2026
थलपति विजय की आखिरी फिल्म जन नेता का ग्लोबल जलवा!
entertainment
July 17, 2026
आर्यभट्ट का जीरो’ का टीजर रिलीज़, सम्मान की तलाश में दिखे हिमांश कोहली
entertainment
July 17, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?