सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जल्द भारत आ सकता है 26/11 मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर राणा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

जल्द भारत आ सकता है 26/11 मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर राणा

Last updated: January 14, 2019 1:42 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

वाशिंगटन: 2008 Mumbai Attack में आतंकी हमले कराने में शामिल तहव्वुर राणा (Tahawwur Rana) को जल्द अमेरिका (US) से भारत लाया जा सकता है। मुंबई हमले की साजिश के मामले में अमेरिका में 14 साल की सजा काट रहे तहव्वुर राणा को भारत भेजे जाने की ‘प्रबल संभावना’ है। भारत सरकार अमेरिकी प्रशासन के ‘पूरे सहयोग’ के साथ पाकिस्तानी कैनेडियाई नागरिक के प्रत्यर्पण के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर रही है। बताया जा रहा है कि राणा की जेल की सजा दिसम्बर 2021 में पूरी होने वाली है। मुम्बई 26/11 हमले की साजिश रचने के मामले में राणा को 2009 में गिरफ्तार किया गया था।
166 लोगों की गई थी जान
पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए- तैयबा के 10 आतंकवादियों द्वारा किए हमले में अमेरिकी नागरिकों सहित करीब 166 लोगों की जान गई थी। पुलिस ने नौ आतंकवादियों को मौके पर मार गिराया था और जिंदा गिरफ्तार किए गए आतंकवादी अजमल कसाब को बाद में फांसी दी गई थी।
अमेरिका में सजा काट रहा है राणा
राणा को 2013 में 14 साल की सजा सुनाई गई थी। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार उसे दिसंबर 2021 में रिहा किया जाएगा। सूत्रों की माने तो सजा पूरी होने पर राणा को भारत भेजे जाने की ‘प्रबल संभावना’ है। इस दौरान जरूरी कागजी कार्रवाई और जटिल प्रक्रिया को पूरा करना एक ‘चुनौती’ है।
हो रही है प्रत्यर्पण की बात
भारत का विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय तथा कानून एवं विधि मंत्रालय और अमेरिकी विदेश मंत्रालय और न्याय मंत्रालय सभी की अपनी प्रत्यर्पण प्रक्रिया है। उसने कहा कि जब प्रत्यर्पण की बात आती है तो वे अपनी प्रक्रिया को ना धीमा करना चाहते हैं और ना ही तेज करना चाहते हैं। भारतीय दूतावास और राणा के वकील ने हालांकि इस पर कोई टिप्पणी नहीं की।
हेडली के भी भारत आने की संभावना
26/11 के मुंबई आतंकी हमले एक अन्य आरोपी डेविड कोलमैन हेडली के प्रत्यर्पण के लिए भी सरकार कोशिश में जुटी हुई है। विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने 2 जनवरी को लोकसभा में यह जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि सरकार प्रत्यर्पण के लिए अमेरिकी एजेंसियों के साथ संपर्क में है। भारत और अमेरिका के बीच 1997 में हुई प्रत्यर्पण संधि के तहत हेडली को भारत लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) के अधिकारियों ने 13-15 दिसंबर 2018 के बीच अमेरिका का दौरा किया। एनआइए अधिकारियों ने अमेरिकी अधिकारियों के साथ प्रत्यर्पण के मुद्दे पर बातचीत भी की। उन्होंने बताया कि मुंबई हमले के दोषियों को सजा दिलाने के लिए अमेरिका ने साथ काम करने की प्रतिबद्धता जताई है।
सिंह ने बताया, ‘6 सितंबर 2018 को भारत-अमेरिका के बीच हुई वार्ता में दोनों देशों ने पाकिस्तान से मुंबई, पठानकोट, उड़ी और दूसरे हमलों के दोषियों के खिलाफ तेज गति से कार्रवाई करने को कहा था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कांदिवली में संपन्न हुई नवनिर्वाचित श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा मुंबई की पहली कार्यकारणी मीटिंग
Next Article कुंभनगरी में दिगंबर अखाड़े के टेंट में आग से अफरातफरी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रक्षाबंधन पर फैंस ने दिखाया ‘सालार’ के लिए प्यार, खांसार सील वाली राखियों ने मचाई धूम
entertainment
August 29, 2026
सुपरस्टार डॉ. शिवराजकुमार का अब तक का सबसे खूंखार अवतार ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’; पोस्टर और मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
entertainment
August 29, 2026
कार्तिक आर्यन ने बहन कृतिका संग मनाया रक्षाबंधन, मजेदार अंदाज में बोले- ‘राखी डन, आशीर्वाद क्रेडिटेड, जेब खाली’
entertainment
August 29, 2026
प्रेम कीटाणु के ‘कहो तो’ में प्यार की खूबसूरत धुन, अरमान मलिक की आवाज़ ने जीता दिल
entertainment
August 29, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?