By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: एस.एस. राजामौली ने खोला राज, फोन कार में रखते हैं महेश बाबू, सेट पर सिर्फ फोकस
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

एस.एस. राजामौली ने खोला राज, फोन कार में रखते हैं महेश बाबू, सेट पर सिर्फ फोकस

Last updated: July 2, 2026 12:42 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

फिल्ममेकर एस.एस. राजामौली ने हाल ही में एक इंटरव्यू में महेश बाबू के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ पर काम करने का अनुभव साझा किया और बताया कि आखिर क्या चीज उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित कर गई। जहां एक तरफ वह सालों से महेश के अभिनय के फैन रहे हैं, वहीं इस बार उन्हें जो बात सबसे ज्यादा चौंकाने वाली लगी, वो थी महेश बाबू का जबरदस्त अनुशासन, प्रोफेशनल रवैया और सेट पर उनका अटूट फोकस। राजामौली ने कहा, “एक अभिनेता के तौर पर मुझे ज्यादा हैरानी नहीं हुई, क्योंकि मैं उनके काम को लंबे समय से देख रहा हूं। मुझे पता है वो क्या कर सकते हैं। लेकिन जिसने मुझे सच में सरप्राइज किया, वो है उनका काम करने का तरीका।”
उन्होंने महेश बाबू की एक खास आदत का जिक्र किया जो उन्हें बेहद अलग लगी। उनके मुताबिक, महेश शूट के दौरान अपना फोन पूरी तरह दूर रखते हैं, जिससे उनका पूरा ध्यान सिर्फ काम पर रहता है।
“वो ऑफिस में बिना फोन के आते हैं। फोन कार में ही छोड़ देते हैं और सीधे अंदर आते हैं। शूट के दौरान मैंने उन्हें कभी सेट पर फोन के साथ नहीं देखा। जब वो वापस कार में जाते हैं, तभी फोन उठाते हैं।”
राजामौली ने आगे बताया कि महेश का यह अनुशासन सिर्फ फोन से दूर रहने तक सीमित नहीं है। ब्रेक के समय भी वो फोन में उलझने के बजाय चुपचाप आसपास हो रही हर चीज को ऑब्जर्व करना पसंद करते हैं।
“कभी कभी दो तीन घंटे तक वो बस अपनी जगह बैठकर लोगों को काम करते हुए देखते रहते हैं। ना फोन, ना कोई डिस्टर्बेंस, सिर्फ ऑब्जर्वेशन।”
राजामौली ने यह भी माना कि महेश बाबू की इस आदत ने उन्हें व्यक्तिगत तौर पर भी प्रेरित किया है। अब वो भी परिवार के साथ समय बिताते वक्त फोन से दूर रहने की कोशिश करते हैं। जहां महेश बाबू को हमेशा से उनकी ऑन स्क्रीन परफॉर्मेंस के लिए सराहा गया है, वहीं राजामौली की ये बात उनके ऑफ स्क्रीन अनुशासन और फोकस की एक नई झलक देती है, जो उन्हें इंडस्ट्री के सबसे सम्मानित सितारों में शामिल करती है। दर्शक अब उन्हें राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ में देखेंगे, जिसमें प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे। यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आकांक्षा रंजन का अनप्रिडिक्टेबल खेल जारी, ‘इक्का’ के साथ फिर करेगी सरप्राइज
Next Article ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में रुक्मिणी का तगड़ा अवतार, फैंस बोले – बस अब तो इन्हीं का जलवा!

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अल्लू अर्जुन और लोकेश कनगराज की ‘AA23’ का लुक टेस्ट जल्द होगा रिवील, जानिए पूरी डिटेल!
entertainment
July 9, 2026
वायआरएफ ने ‘ऐल्फा’ से आलिया भट्ट और शर्वरी का फिल्म प्रमोशनल म्यूजिक वीडियो ‘मैसैकर’ किया रिलीज
entertainment
July 9, 2026
भारत के सबसे बड़े बहुभाषी थिएटर फेस्टिवल ‘द ड्रामा उत्सव मुंबई 2026’ की घोषणा
entertainment
July 9, 2026
प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई ऋत्विक पारीक की फिल्म ‘डुग डुग’
entertainment
July 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?