मुंबई। नाइस इंश्योरेंस लैंडमार्क के निदेशक चिराग गणपत डागलिया को लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट क्लब की मीटिंग में आमंत्रित किया गया था, जिसमें वह शामिल होकर अपने अनुभवों को साझा किया है।
जापान की राजधानी टोक्यो में 1 जून 2026 को आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में देशभर के चुनिंदा शीर्ष प्रदर्शन करने वाले इंश्योरेंस सलाहकारों एवं वित्तीय पेशेवरों ने भाग लिया। कार्यक्रम में आर दोराईस्वामी ((CEO & MD, LIC of India) भी उपस्थित रहे और उन्होंने लाइफ इंश्योरेंस इंडस्ट्री के भविष्य, ग्राहकों की बदलती अपेक्षाओं तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर अपने विचार साझा किए। बैठक के दौरान नए इंश्योरेंस प्लान्स, डिजिटल नवाचारों, ग्राहक सेवा में तकनीक के उपयोग तथा भविष्य में लाइफ इंश्योरेंस इंडस्ट्री में आने वाले प्रमुख रुझानों पर विस्तृत चर्चा की गई। AI आधारित समाधान किस प्रकार इंश्योरेंस इंडस्ट्री को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और ग्राहक-केंद्रित बना सकते हैं, इस विषय पर भी विशेष जोर दिया गया।
इस बारे में अपने विचार साझा करते हुए चिराग डागलिया ने इस अवसर को गौरवपूर्ण बताया और कहा कि वैश्विक स्तर पर आयोजित ऐसे मंच इंडस्ट्री के नवीनतम विकास को समझने और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
यह आमंत्रण न केवल चिराग गणपत डागलिया की पेशेवर उपलब्धियों का सम्मान है, बल्कि नाइस इंश्योरेंस लैंडमार्क की 42 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा, 30,000 से अधिक संतुष्ट ग्राहकों के विश्वास एवं उनके प्रति अटूट प्रतिबद्धता का भी प्रमाण है। उल्लेखनीय है कि चिराग गणपत डागलिया लंबे समय से अपने पिता गणपत डागलिया के साथ नाइस इंश्योरेंस के जरिए इंश्योरेंस के क्षेत्र में ग्राहकों को उत्तम सेवाएं प्रदान करने के साथ ही कई सम्मान व उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। यही कारण है कि आज वैश्विक मंचों पर भी उनकी उपस्थिति देखी जा रही है, जो बहुत कम लोगों को हासिल होती है।
टोक्यो में LIC कॉर्पोरेट क्लब की मीटिंग में शामिल हुए नाइस इंश्योरेंस के चिराग डागलिया

