मुंबई। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, मुंबई के नवमनोनीत अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कोठारी के नेतृत्व में सत्र 2026-28 के लिए आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह “अनुगूंज – दायित्व के संकल्पों की” की तैयारियां उत्साहपूर्ण वातावरण में अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। यह भव्य शपथ ग्रहण समारोह आगामी 21 जून 2026, रविवार, प्रातः 9:30 बजे तेरापंथ भवन, कांदिवली में आयोजित होगा। कार्यक्रम युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी की सुशिष्या शासनश्री साध्वीश्री विद्यावतीजी ‘द्वितीय’ एवं साध्वीवृंद के पावन सान्निध्य में संपन्न होगा।
सभा के नवमनोनीत अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कोठारी ने बताया कि “अनुगूंज” केवल एक शपथ ग्रहण समारोह नहीं, बल्कि संगठन के प्रति समर्पण, दायित्वबोध और सेवा-संकल्पों की नई शुरुआत का प्रतीक है। समारोह में नवगठित कार्यकारिणी अपने दायित्वों को औपचारिक रूप से ग्रहण करेगी तथा आगामी कार्यकाल की दूरगामी योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी।
समारोह को भव्य बनाने के लिए सभा के पूर्व पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ श्रावकों में सर्वश्री रमेश धाकड़, ख्यालीलाल तातेड़, भीकमचंद नाहटा, विनोद कच्छारा, भंवरलाल कर्णावट, सुनील कच्छारा, नरेन्द्र तातेड़, अर्जुन चौधरी, माणक धींग, दिनेश सुतरिया, नवरतन गन्ना, बाबूलाल बापना, चांद रतन दुगड़, बी. सी. जैन, कमलेश बोहरा, के. एल. परमार, प्यारचंद मेहता, मेघराज धाकड़, महेन्द्र तातेड़, विनोद बोहरा, कैलाश बेताला, अशोक तातेड़, मनोहर गोखरू एवं बाबूलाल समदरिया सहित अनेक वरिष्ठजन तैयारियों को गति दे रहे हैं।
श्री सुरेन्द्र कोठारी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए मुख्य रूप से गौतम डांगी, रिंकू बापना, मनीष कोठारी, भूपेश कोठारी, सतीश मेहता, दलपत बाबेल, राकेश सिंघवी, सुनील संचेती, शांतिलाल कोठारी, सुरेश राठौड़, संदीप कोठारी, विष्णु बापना, अजय डांगी, दीपक परमार, जगदीश परमार एवं नरेंद्र सिंघवी सहित अनेक कार्यकर्ताओं की टीम पूरी ऊर्जा के साथ जुटी हुई है।
पूरे मुंबई तेरापंथ समाज में इस गरिमामय आयोजन को लेकर विशेष उत्साह और उमंग का माहौल है। “अनुगूंज” के माध्यम से नई कार्यकारिणी सेवा, संगठन एवं संस्कारों के मूल्यों को आगे बढ़ाने के अपने संकल्प को समाज के समक्ष अभिव्यक्त करेगी।
सभा परिवार ने सभी श्रावक-श्राविकाओं से समारोह में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर नवमनोनीत टीम का उत्साहवर्धन करने तथा संगठन की इस नई यात्रा का साक्षी बनने का भावभीना आग्रह किया है।
मुंबई तेरापंथ सभा के शपथ ग्रहण समारोह “अनुगूंज” की तैयारियां अंतिम चरण में

