मुंबई। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा मुंबई के नवमनोनीत अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कोठारी ने लाडनूं पहुंचकर गुरुदर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया सेवा का लाभ लिया। श्री कोठारी को हाल ही में मुंबई सभा का सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
इस मौके पर श्री कोठारी के साथ निवर्तमान अध्यक्ष श्री माणक धींग, श्री ख्यालीलाल तातेड, श्री भीकमचंद नाहटा, श्री भंवरलाल कर्णावट, श्री नरेंद्र तातेड, श्री विनोद कच्छारा, श्री चांदरतन दूगड़, श्री विनोद बोहरा, श्री संदीप कोठारी, श्री महेश बाफना, श्री नवरत्न गन्ना, श्री अर्जुन चौधरी, श्री मनोहर गोखरू, श्री बाबूलाल बाफना, श्री कमलेश बोहरा, श्री बाबूलाल समदरीया, श्री प्यारचंद मेहता, श्री अशोक तातेड, श्री सतीश मेहता, श्री महेन्द्र तातेड, श्री भूपेश कोठारी एवं श्री मनीष कोठारी भी पहुंचे। सभी ने गुरु जैन विश्व भारती, लाडनु पहुंचकर आचार्य श्री महाश्रमण जी के दर्शन किया।
इस दौरान गुरुदेव ने मंगल आशीर्वचन प्रदान किया एवं विशेष मंगलपाठ का श्रवण कराया तत्पश्चात सभी लोगों ने मुख्य मुनिप्रवर, साध्वीप्रमुखाश्रीजी एवं साध्वीवर्याजी के दर्शन एवं सेवा का लाभ लिया।
मुंबई सभा के नवमनोनीत अध्यक्ष सुरेंद्र कोठारी पहुंचे जैन विश्व भारती लाडनूं, किया गुरुदर्शन

