मुंबई। भारत के अग्रणी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) प्रमोशनों में से एक वॉरियर्स ड्रीम सीरीज़ (WDS) ने अपने बहुप्रतीक्षित आयोजन फाइट नाइट 17 का आयोजन 5 एवं 6 जून 2026 को मुंबई विश्वविद्यालय के कलीना स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में प्रो MMA और एमेच्योर MMA वर्गों के कुल 10 मुकाबले खेले गए जिनमें लाइट हेवीवेट, फ्लाइवेट, फेदरवेट, लाइटवेट, बैंटमवेट, कैचवेट और वेल्टरवेट वर्गों के खिलाड़ियों ने इसमें हिस्सा लिया। यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा।
देश की सबसे लोकप्रिय MMA प्रतियोगिताओं में शामिल इस आयोजन में भारत के विभिन्न हिस्सों से पेशेवर फाइटर्स, उभरते हुए युवा खिलाड़ी और अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पूर्व MMA फाइटर संजीवन पडवाल और प्रमोटर सुधांशु श्रीवास्तव द्वारा स्थापित वॉरियर्स ड्रीम सीरीज़ अब तक 20 से अधिक सफल आयोजनों और 1,000 से ज्यादा मुकाबलों का आयोजन कर चुकी है। संस्था ने भारत में MMA के विकास और लोकप्रियता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
इससे पहले आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में वॉरियर्स ड्रीम सीरीज़ के संस्थापक संजीवन पडवाल ने कहा, “भारतीय फाइटर्स को उच्च स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए एक विश्वसनीय मंच उपलब्ध कराने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने के उद्देश्य से वॉरियर्स ड्रीम सीरीज़ की शुरुआत की गई थी। पिछले कुछ वर्षों में इस खेल की लोकप्रियता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। फाइट नाइट 17 हमारी इस यात्रा का एक और महत्वपूर्ण पड़ाव होगा। हम खिलाड़ियों, प्रशंसकों और भागीदारों को विश्वस्तरीय अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
प्रमोटर सुधांशु श्रीवास्तव ने कहा, “भारत में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और हमें इस विकास का हिस्सा बनने पर गर्व है। फाइट नाइट 17 में अनुभवी पेशेवर खिलाड़ियों और उभरती प्रतिभाओं को एक ही मंच पर देखने का अवसर मिलेगा। हमारा लक्ष्य भारत से एक मजबूत, टिकाऊ और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी MMA प्लेटफॉर्म तैयार करना है, जिसे भविष्य में ‘भारत का UFC’ कहा जा सके।”
वॉरियर्स ड्रीम सीरीज़ (WDS) भारत के प्रमुख MMA प्रमोशनों में से एक है। अपने प्रमुख आयोजनों फाइट नाइट और राइजिंग स्टार्स के माध्यम से संस्था ने नए और अनुभवी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और पेशेवर करियर को आगे बढ़ाने का मंच प्रदान किया है। 20 से अधिक सफल आयोजनों और 1,000 से ज्यादा पेशेवर एवं एमेच्योर मुकाबलों के जरिए संस्था ने भारत में MMA के विकास और विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। खिलाड़ियों के विकास, विश्वस्तरीय आयोजन और दर्शकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने की प्रतिबद्धता के साथ वॉरियर्स ड्रीम सीरीज़ लगातार आगे बढ़ रही है।
भारत के शीर्ष MMA फाइटर्स की रोमांचक भिड़ंत के साथ आयोजित हुई वॉरियर्स ड्रीम सीरीज़ फाइट नाइट 17

