बेंगलुरु। जीतो बेंगलुरु नॉर्थ चैप्टर फाउंडेशन द्वारा आयोजित “कॉफी विद जीतो 5.0” कार्यक्रम राजाजीनगर स्थित जीतो कार्यालय में उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित हुआ। सदस्यों ने आपसी परिचय, नेटवर्किंग एवं व्यावसायिक सहयोग के विभिन्न अवसरों पर चर्चा की। कार्यक्रम में जीतो बेंगलुरु नॉर्थ के चेयरमैन श्री विमलजी कटारिया, मंत्री एवं जेएटीएफ संयोजक श्री अशोक भंडारी, जीतो लेडीज़ विंग संयोजक श्री नेमीचंद दलाल, स्पोर्ट्स संयोजक श्री शेखर जैन, लेडीज़ विंग से श्रीमती मधुजी कटारिया, जॉब संयोजक श्री राकेश पोखरणा, जेबीएन सह-संयोजक श्री हर्ष चोरडिया, श्री पीयूष मेहता जेबीएन टाइकून रेफरल हेड सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में श्री विमलजी कटारिया ने जीतो की विभिन्न गतिविधियों, परियोजनाओं एवं समाजहित में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठन निरंतर विस्तार की दिशा में अग्रसर है तथा शीघ्र ही गांधीनगर में नए जीतो कार्यालय का शुभारंभ किया जाएगा, जिससे सदस्यों को और अधिक सुविधाएं एवं अवसर प्राप्त होंगे।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व अपैक्स मंत्री श्री संजय धारीवाल ने अपने अमूल्य विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सदस्यों को आपस में जोड़ने और संगठन की गतिविधियों से परिचित कराने के लिए कॉफी विद जीतो एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने संगठन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन जेबीएन संयोजक श्री मदन बी. मुणोत ने किया। कॉफी विद जीतो कार्यक्रम के उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी संयोजक श्री दिनेश लोढ़ा ने प्रदान की। अंत में सह-संयोजक श्री विनोदजी नंदावत ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपना परिचय दिया तथा अपने-अपने व्यवसाय एवं कार्यक्षेत्र की जानकारी साझा की। सदस्यों ने जीतो द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों, नेटवर्किंग अवसरों एवं व्यवसायिक सहयोग के मंच की सराहना करते हुए संगठन के प्रति संतोष एवं उत्साह व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन आपसी संवाद, सहयोग एवं संगठनात्मक एकता को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
कॉफी विद जीतो 5.0 में जीतो की गतिविधियों पर हुई सार्थक चर्चा

