युगप्रधान। आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री डा. पुलकित कुमार जी, मुनि श्री आदित्य कुमार जी के सानिध्य में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा चेन्नई की नवीनतम टीम का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। मुनिश्री ने शपथ ग्रहण समारोह में कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देते हुए कहा तेरापंथ सभा सभी संस्थाओं में सर्वोच्च संस्था है, इसके माध्यम से व्यक्ति को साधु साध्वियों की सेवा तथा समाज सेवा का शुभ अवसर प्राप्त होता है। किसी भी कार्य को सेवा मानकर किया जाने वाला कार्य कल्याणकारी और मंगलकारी होता है। मुनिश्री ने कहा भाई महेंद्र मांडोत के नेतृत्व में उनकी पूरी टीम सेवा भावना के दायित्व का संकल्प स्वीकार करें। मुनिश्री ने प्रेरणा देते हुए कहा नवनिर्वाचित तेरापंथ सभा के सभी सदस्यों का कर्तव्य है कि वे गुरु इंगित की आराधना करते हुए धर्म संघ की सेवा में समय नियोजित करें। नचिकेता मुनि आदित्य कुमार ने युवा वर्ग को समाज के सेवा कार्यों में आगे आने का आव्हान किया। महिला मंडल ने मंगलाचरण किया।
श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा चेन्नई के तत्कालीन निर्वतमान अध्यक्ष अशोक खतंग ने नवमनोनित अध्यक्ष महेन्द्र मांडोत को शपथ दिलाते हुए आगामी कार्यकाल हेतु मंगल कामना की। महासभा के आंचलिक प्रभारी विमल चिप्पड़ सभी पदाधिकारी का परिचय देते हुए मंच पर आमंत्रित किया । श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा चेन्नई के अध्यक्ष महेन्द्र मांडोत ने अपनी पदाधिकारी टीम वर्ष 26-28 की घोषणा की
अध्यक्ष – महेन्द्र मांडोत
उपाध्यक्ष-1 – प्रवीण बाबेल
उपाध्यक्ष-2 – हरिसिंह हीरावत
उपाध्यक्ष-3 – कमलेश नाहर
उपाध्यक्ष-4 – गजेन्द्र खांटेड
उपाध्यक्ष-5- धर्मीचंद छल्लानी
मंत्री – चंद्रेश चिप्पड़
सह मंत्री -1 – मनोज डूंगरवाल
सह मंत्री -2 – महेन्द्र आंचलिया
कोषाध्यक्ष – प्रतीक डागा
संगठन मंत्री – प्रवीण समदड़िया
प्रचार प्रसार प्रभारी – संतोष सेठिया
तत्काल निवर्तमान अध्यक्ष -अशोक खतंग
नवनिर्वाचित अध्य्क्ष ने नवगठित सम्पूर्ण टीम को शपथ दिलाई।
जैन महासंघ के अध्यक्ष श्री प्यारेलाल पितलिया, महासभा से देवराज आच्छा, तेयुप अध्यक्ष विशाल सुराणा,चेन्नई महिला मंडल अध्यक्ष हेमलता नाहर,अणुव्रत समिति अध्यक्ष सुभद्रा लुणावत, तेरापंथ प्रोफेशनल फॉरम से डॉ. कमलेश नाहर, किलपाक सभाध्यक्ष अशोक परमार, उत्तर चेन्नई सभाध्यक्ष महावीर धोका, माधावरम सभा एवं ट्रस्ट से प्रवीण सुराणा, ट्रिप्लीकेन ट्रस्ट से गौतम सेठिया, साहूकारपेट ट्रस्ट से तनसुखलाल नाहर, अभातेयुप एवं जैन विश्व भारती से संदीप मूथा, धर्मीचंद छल्लानी, तन्डियारपेट ट्रस्ट से पूनमचंद मांडोत आदि ने अपनी भावनाएं रखीं एवं नवगठित टीम को सफल कार्यकाल के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी। नवनियुक्त मंत्री चन्द्रेश चिप्पड़ ने पधारे हुए सभी महानुभावों को धन्यवाद ज्ञापन दिया।। उपर्युक्त जानकारी सभा के प्रचार-प्रसार प्रभारी संतोष सेठिया ने दी।। इस दौरान समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।। कार्यक्रम का कुशल संचालन गजेंद्र खांटेड ने किया।
श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा चेन्नई का शपथ ग्रहण समारोह

