By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ काकरोच का पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे किसान
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ काकरोच का पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे किसान

Last updated: June 4, 2026 2:38 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE
Highlights
  • सोशलिस्ट किसान सभा, पूर्वांचल किसान यूनियन ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

आज़मगढ़। किसान नेता के पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ किसान संगठनों ने काकरोच का पोस्टर लेकर आजमगढ़ जिला मुख्यालय पर सैकड़ों किसानों, महिलाओं, नौजवानों के साथ प्रदर्शन किया। सोशलिस्ट किसान सभा, पूर्वांचल किसान यूनियन, किसान एकता समिति और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। तरवां थानाध्यक्ष को तत्काल सस्पेंड करो, किसान नेता का उत्पीड़न नहीं चलेगा, किसानों को काकरोच समझकर थाने में पीटना बंद करो, बेरोजगार नौजवानों पर दर्ज मुकदमा रद्द करो, बेरोजगार नौजवानों को काकरोच समझकर उत्पीड़न बंद करो। किसान संगठनों ने मांग किया कि घटना की निष्पक्ष जांच कराते हुए फर्जी एफआईआर को निरस्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किया जाए।
किसान नेताओं ने कहा कि देश में बेरोजगार युवा प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली, पेपर लीक और भर्ती घोटालों से त्रस्त होकर आत्महत्या कर रहा है और उनके किसान-मजदूर माता-पिता ग्रामीण स्तर पर मनरेगा जैसी योजनाओं से मिलने वाले रोजगार और अपने ग्रामीण संसाधनों को बचाने की मांग करते हैं तो उनको ही उत्पीड़ित किया जा रहा है। सरायभादी, मेंहनगर में रात के अंधेरे में जेसीबी से पोखरे की खुदाई का ग्रामीणों ने विरोध किया। जिस संबंध में ग्रामीणों के साथ सोशलिस्ट किसान सभा मेंहनगर प्रभारी हीरालाल यादव ने 31 मई 2026 को जिलाधिकारी कार्यालय आकर शिकायती पत्र दिया। जिससे बौखलाकर ग्रामप्रधान पति ने पुलिस का सहयोग लेकर हीरालाल यादव को तरवां थाने में बुलवाया जहां उनके नाबालिग बच्चे के सामने पुलिस ने हीरालाल को मारा-पीटा। बच्चे द्वारा पिता की पिटाई न करने की गुहार पर बच्चे को भी पुलिस वालों ने पीट दिया। थाने में नाबालिग बच्चे की पिटाई संवेदनशील और मानवाधिकार का गंभीर मामला है। भ्रष्टाचार की जिलाधिकारी आजमगढ़ से शिकायत करने पर जिस तरह किसान नेता को उत्पीड़ित किया जा रहा है वह स्पष्ट करता है कि भ्रष्टाचारी, पुलिस से मिलकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं।
प्रदर्शन में किसान नेता राजीव यादव, वीरेंद्र यादव, हीरालाल यादव, डाक्टर राजेंद्र यादव, अधिवक्ता विनोद यादव, सत्यम प्रजापति, महेंद्र यादव, सुरेखा, पार्वती देवी, नंदलाल यादव, अनिल गुप्ता, दुर्गा यादव, राम बचन राजभर, शिवधार यादव (पूर्व सैनिक) उदय प्रताप, संगीता, सविता देवी, राम अवतार गुप्ता समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article स्वयं – वी कनेक्ट की चौथी बैठक में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर हुआ विशेष प्रशिक्षण
Next Article ‘ पेड्डी’ के लिए राम चरण को मिल रही नेशनल अवॉर्ड की मांग, फैंस ने की जमकर तारीफ

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘ पेड्डी’ के लिए राम चरण को मिल रही नेशनल अवॉर्ड की मांग, फैंस ने की जमकर तारीफ
entertainment
June 4, 2026
स्वयं – वी कनेक्ट की चौथी बैठक में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर हुआ विशेष प्रशिक्षण
social
June 4, 2026
तेरापंथी सभा मुंबई का अधिवेशन संपन्न, सुरेंद्र कोठारी निर्विरोध निर्वाचित हुए अध्यक्ष
social
June 4, 2026
प्रधानमंत्री कमजोर होने की वजह से ही पेपर लीक हो रहे हैं; धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें : उदय भानु चिब
Mumbai / Maharshtra
June 3, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?