बहुप्रतीक्षित पौराणिक एक्शन-एडवेंचर फिल्म ‘नागबंधम’ की मेकर्स ने 30 डेज थीम का एक शानदार नया काउंटडाउन पोस्टर जारी किया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। यह भव्य फिल्म 3 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। नए पोस्टर में फिल्म की रहस्यमयी दुनिया की एक और झलक देखने को मिलती है। पोस्टर कहानी के केंद्र में मौजूद “रहस्यों की दुनिया” को दर्शाता है, जहां पौराणिक कथाएं, रोमांच, नियति और दिव्य शक्तियां एक साथ मिलकर एक अद्भुत सिनेमाई अनुभव रचती हैं। पोस्टर सामने आते ही दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर चर्चा और उत्साह दोनों तेज हो गए हैं।
अभिषेक नामा के निर्देशन में बनी नागबंधम भारतीय पौराणिक विरासत और आधुनिक सिनेमाई कहानी कहने की शैली का अनूठा संगम प्रस्तुत करती है। फिल्म में वीराट कर्णा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ ऋषभ साहनी, नभा नतेश, ईश्वार्या मेनन, महेश मांजरेकर और जगपति बाबू जैसे दमदार कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का हर किरदार इसकी विशाल और रोमांचक कथा का अहम हिस्सा है, जिसे भारतीय और अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को ध्यान में रखकर रचा गया है।
फिल्म की कहानी छिपे हुए रहस्यों, भूली-बिसरी किंवदंतियों और ऐसी अलौकिक शक्तियों के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो नियति को बदलने की क्षमता रखती हैं। मेकर्स द्वारा अब तक जारी किए गए हर पोस्टर और प्रचार सामग्री ने दर्शकों की जिज्ञासा को और बढ़ाया है तथा फिल्म की भव्य दुनिया की नई परतों को उजागर किया है।
एनआईके स्टूडियोज और अभिषेक पिक्चर्स के बैनर तले किशोर अन्नापुरेड्डी और निशिता नागिरेड्डी द्वारा निर्मित तथा लक्ष्मी इरा और देवांश नामा द्वारा प्रस्तुत ‘नागबंधम’ भारत की सांस्कृतिक विविधता, समृद्ध पौराणिक विरासत और आध्यात्मिक परंपराओं का उत्सव मनाने का प्रयास है। हिंदी भाषा के वितरक के रूप में ज़ी स्टूडियोज के साथ जुड़ी यह फिल्म भारतीय कालजयी कथाओं को आधुनिक सिनेमाई दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करने का लक्ष्य रखती है। साथ ही, यह फिल्म आधुनिक भारतीय सिनेमा के विकसित होते परिदृश्य में महत्वपूर्ण योगदान देने के साथ-साथ वैश्विक दर्शकों को भी आकर्षित करने की क्षमता रखती है।
नए दमदार पोस्टर के साथ नागबंधम का 30 डेज़ काउंटडाउन शुरू, 3 जुलाई को सिनेमागृह में होगी रिलीज

