By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: स्वयं वी कनेक्ट की बैठक में महिला उद्यमिता, संवाद कौशल और व्यवसायिक नेटवर्किंग को मिला बढ़ावा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

स्वयं वी कनेक्ट की बैठक में महिला उद्यमिता, संवाद कौशल और व्यवसायिक नेटवर्किंग को मिला बढ़ावा

Last updated: May 28, 2026 2:04 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

बैंगलोर। बैंगलोर के राजाजीनगर स्थित जीतो कार्यालय में स्वयं वी कनेक्ट – प्रथम महिला व्यापार रेफरल समूह की छठे कार्यकाल की तीसरी बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक का संचालन नेतृत्व टीम में शामिल सीए सुखदेवी सी. जैन एवं श्रीमती प्रज्ञा सेठी (रेफरल प्रमुख) तथा सुश्री मोक्ष सोलंकी (रेफरल सचिव) के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम में जेएलडब्ल्यू बैंगलोर नॉर्थ की अध्यक्षा श्रीमती लक्ष्मी बाफना, संयुक्त सचिव श्रीमती मीना बडेरा, सचिव श्रीमती रक्षा छाजेड, कोषाध्यक्ष श्रीमती तनुजा मेहता, श्रीमती सुमन रांका एवं उनकी टीम की विशेष उपस्थिति रही। सभी ने बैठक में सकारात्मकता, प्रेरणा और व्यवसायिक सहयोग की भावना को मजबूत किया। कार्यक्रम की शुरुआत नवकार मंत्र के सामूहिक पाठ के साथ हुई, जिससे पूरे सत्र में आध्यात्मिक और सकारात्मक वातावरण बना रहा।
बैठक की मुख्य वक्ता श्रीमती शिखा नाग, संस्थापक एवं निदेशक – इंडियन एकेडमी ऑफ पब्लिक स्पीकिंग तथा मिसेज इंडिया वर्ल्ड की द्वितीय उपविजेता रहीं। उन्होंने सार्वजनिक भाषण कला (पब्लिक स्पीकिंग) पर प्रभावशाली सत्र प्रस्तुत करते हुए शारीरिक मुद्रा, आवाज के उतार-चढ़ाव, बॉडी लैंग्वेज और मंच संचालन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रभावी प्रस्तुति के लिए ‘डिस्कवर, डिजाइन और डिलीवर’ आधारित त्रिस्तरीय पद्धति साझा की। प्रतिभागियों ने आंखों के संपर्क, चेहरे के भाव एवं हाथों के हावभाव को बेहतर बनाने हेतु व्यावहारिक गतिविधियों में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत 8 मिनट की विशेष व्यवसायिक प्रस्तुति में कैप्टन शुगर की संस्थापक श्रीमती रक्षा जैन ने अपने ब्रांड और उत्पादों की जानकारी साझा की। उन्होंने स्वास्थ्यवर्धक एवं पोषक तत्वों से भरपूर मिठाइयों, ट्रेस लेचेस, आर्टिसन आइसक्रीम, चॉकलेट, केक एवं कपकेक जैसे उत्पादों की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त सभी सदस्यों ने 30 सेकंड तथा आगंतुकों ने 15 सेकंड की व्यवसायिक प्रस्तुतियां देकर अपने कार्यों का परिचय दिया, जिससे नेटवर्किंग और व्यापारिक अवसरों को बढ़ावा मिला।
बैठक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। सर्वश्रेष्ठ 30 सेकंड की व्यवसायिक प्रस्तुति के लिए श्रीमती लक्षिता कटारिया, सर्वाधिक व्यवसाय प्राप्त करने के लिए श्रीमती लीला पितलिया तथा सर्वाधिक आगंतुकों को आमंत्रित करने के लिए श्रीमती पूनम सुराणा को पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह बैठक महिला उद्यमिता, आत्मविश्वास, व्यवसायिक सहयोग और प्रभावी संवाद कौशल को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सफल पहल साबित हुई।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article स्वयं – वी कनेक्ट : प्रथम महिला व्यापार संदर्भ समूह द्वारा कार्यालय दर्शन का सफल आयोजन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

स्वयं – वी कनेक्ट : प्रथम महिला व्यापार संदर्भ समूह द्वारा कार्यालय दर्शन का सफल आयोजन
social
May 28, 2026
“ग्लोबल बहुजन बिजनेस काउंसिल” का हुआ गठन
Mumbai / Maharshtra
May 28, 2026
सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर की वैधता रखी बरकरार, फैसले पर उठे सवाल
national
May 27, 2026
लुक्स ही नहीं, आवाज़ से भी खौफ पैदा करेंगे ऋषभ साहनी, ‘नागाबंधम’ के लिए एक्टर ने की नेक्स्ट-लेवल तैयारी
entertainment
May 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?