By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जेएलडब्ल्यू बेंगलुरु नॉर्थ द्वारा पिकलबॉल टूर्नामेंट 2026 का सफल आयोजन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

जेएलडब्ल्यू बेंगलुरु नॉर्थ द्वारा पिकलबॉल टूर्नामेंट 2026 का सफल आयोजन

Last updated: May 19, 2026 12:48 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE
Highlights
  • फिटनेस, खेल भावना और टीम स्पिरिट का दिखा अनूठा संगम

बेंगलुरु। जेएलडब्ल्यू बेंगलुरु नॉर्थ द्वारा 11 से 15 मई 2026 तक आयोजित पिकलबॉल टूर्नामेंट 2026 उत्साह, ऊर्जा एवं खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। रश एरेना में आयोजित इस पाँच दिवसीय टूर्नामेंट में 60 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लेकर आयोजन को यादगार बनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ पवित्र णमोकार मंत्र के साथ हुआ। इस अवसर पर चेयरपर्सन लक्ष्मी बाफना ने स्वागत उद्बोधन देते हुए महिलाओं को फिटनेस एवं खेल गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग हेतु ज्योति सोलंकी एवं रश एरेना का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में ट्रेज़रर तनु मेहता, वाइस चेयरपर्सन सुमन वेदमुथा, जॉइंट सेक्रेटरी सुमन रांका, मीना बडेरा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चीफ सेक्रेटरी रक्षा छाजेड़ द्वारा किया गया। वहीं जेएलडब्ल्यू कन्वेनर नेमीचंद दलाल एवं जेएलडब्ल्यू फाउंडर चेयरपर्सन निशा सामर की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने प्रतिभागियों एवं आयोजकों के अनुशासन, उत्साह और खेल भावना की सराहना करते हुए आयोजन को प्रेरणादायी बताया।
टूर्नामेंट के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न रंग-बिरंगी टीमों में विभाजित किया गया तथा उन्हें टीम टी-शर्ट्स एवं बैज प्रदान किए गए। चार कोर्ट्स पर नॉकआउट, सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले खेले गए, जहाँ खिलाड़ियों के जोश और दर्शकों के उत्साह ने पूरे वातावरण को रोमांचक बना दिया। प्रतियोगिता में मधु सेठिया की टीम परी सुपर स्ट्राइकर्स विजेता रही, जबकि अलका लोढ़ा की टीम द पैडल वल्चर्स प्रथम रनर-अप घोषित हुई। विजेताओं को नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में कन्वेनर सारिका जैन एवं को-कन्वेनर जिंकू जैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ट्रेज़रर एवं मेंटर तनुजा मेहता के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन हुआ। समिति सदस्य बिंदु नाहर, अलका जैन, स्वीटी जैन एवं साधना धोका का भी विशेष सहयोग रहा। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह आयोजन न केवल फिटनेस और खेल भावना को बढ़ावा देने वाला रहा, बल्कि सदस्यों के बीच आपसी जुड़ाव एवं रिश्तों को और अधिक सशक्त बनाने में भी सफल रहा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article नीट पेपर लीक मामले को लेकर मुंबई यूथ कांग्रेस की मुंबई मेट्रो में यात्रियों से संवाद करते हुए जनजागरण मुहिम
Next Article राजसमंद जिले के मंदारिया मालिया का वास में हुआ भव्य धार्मिक आयोजन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

जंगली म्यूज़िक ने रिलीज़ किया साल की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टाइटल ट्रैक
entertainment
May 19, 2026
जीवन में रहे जागरूकता : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
May 19, 2026
लक्ष्मी बाफना की प्रेरणा से “माँ एंड मी – टैलेंट फिएस्टा” बना मातृत्व उत्सव
social
May 19, 2026
राजसमंद जिले के मंदारिया मालिया का वास में हुआ भव्य धार्मिक आयोजन
social
May 19, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?