एक्टर-राइटर-डायरेक्टर अंबरीश वर्मा एक बार फिर ऑडियंस के बीच पूरे ट्रेंडिंग मोड में आ गए हैं, सपने Vs एवरीवन को मिल रहा ज़बरदस्त प्यार की वजह से। अपनी हटके स्टोरीटेलिंग से लॉयल फैनबेस खड़ा करने से लेकर अब इस सीरीज़ के लिए हर तरफ से तालियां लूटने तक, अंबरीश का सफर सीधा दिल से कनेक्ट करता है। शो को स्टोरीटेलिंग, परफॉर्मेंस और इमोशंस के लिए काफी तारीफ मिल रही है, और अंबरीश एक्टर भी हिट और क्रिएटर भी लिट मोड में हैं।
इमोशनल और रिलेटेबल कहानियाँ बनाने के लिए मशहूर अंबरीश ने धीरे-धीरे ऑडियंस के साथ एक सॉलिड रिश्ता बनाया है। सपने Vs एवरीवन को मिल रही ज़बरदस्त रिस्पॉन्स के साथ, और हर एपिसोड का IMDb पे 9+ रेटिंग लेना, भाई साहब ने फिर प्रूव कर दिया कि उनको दिल की तार कैसे छेड़नी है। इस हफ़्ते वो IMDb के सबसे पॉपुलर आर्टिस्ट भी रहे – मतलब हाइप रियल है बॉस! हाल ही में, अंबरीश ने खुल के बात की कि उन फिल्ममेकर्स के बारे में जिन्होंने उन्हें काफ़ी इन्फ्लुएंस किया – और फ्यूचर में जिनके साथ काम करने का सपना है: संदीप रेड्डी वांगा और आदित्य धर।
दोनों डायरेक्टर्स के बारे में बात करते हुए अंबरीश बोले, “पिछले 2-3 सालों में कुछ लोग हैं जिन्होंने मुझ पर गहरा असर डाला है। एक हैं संदीप रेड्डी वांगा और हाल ही में आदित्य धर सर। जब संदीप एनिमल को डिफेंड कर रहे थे, मैं यह नहीं देख रहा था कि उनकी फिलॉसफी सही है या गलत। मैं यह देख रहा था कि वो अपनी उस चीज़ के लिए स्टैंड ले रहे हैं जिसमें उन्होंने 3 साल की मेहनत डाली है। जब आप किसी को इतना इन्वेस्ट करते हो, तो वो इंस्पायर करता है। मैं सच में ऐसे लोगों के साथ काम करना चाहता हूँ, क्योंकि वहाँ से जो निकलेगा, वो पक्का स्पेशल होगा।” अब जब सपने वर्सेस एवरीवन हर प्लेटफॉर्म पर प्यार बटोर रहा है और अंबरीश का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है, तो ऑडियंस भी पूरी तरह से क्यूरियस है-अगला क्या धमाका लाने वाले हो बॉस?
अंबरीश वर्मा ने बताया कौन-कौन से फिल्ममेकर्स ने उनकी क्रिएटिविटी का DNA सेट किया है सालों से

