खूबसूरत और टैलेंटेड सादिया खातिब अपने करियर को एकदम अलग-अलग रंगों से सजा रही हैं। ‘शिकारा’ से डेब्यू करने वाली सादिया अब ‘दादी की शादी’ के साथ एक नए जोन में एंट्री मार रही हैं। ‘द डिप्लोमैट’ की इंटेंस दुनिया से निकलकर अब वो आ गई हैं सिंपल, इमोशनल और हल्की-फुल्की फैमिली कहानियों की दुनिया में- वो भी कॉमेडी के मजेदार ट्विस्ट के साथ।
‘रक्षा बंधन’ में अपने किरदार से उन्होंने दिल जीत लिया था—प्यार, इमोशन और फैमिली वैल्यूज से भरी उस फिल्म में उनका कनेक्शन ऑडियंस के साथ बिल्कुल नैचुरल लगा।
अब ‘दादी की शादी’ के साथ वो फिर से फैमिली ड्रामा के मैदान में उतर रही हैं, लेकिन इस बार इमोशन्स के साथ कॉमेडी का तड़का भी है। अपनी चार्मिंग पर्सनैलिटी और सच्ची एक्टिंग के दम पर सादिया लगातार आगे बढ़ रही हैं और ऐसी कहानियों के जरिए अपनी पहचान बना रही हैं जो रिश्तों, हंसी और जज़्बातों को सेलिब्रेट करती हैं।
इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में

