धर्मा प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स की क्रीचर कॉमेडी – ‘नागज़िला’ वैलेंटाइन वीकेंड पर – 12 फरवरी 2027 को बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
भारतीय लोककथाओं पर आधारित, रूप बदलने वाले साँपों की दुनिया – ‘नागज़िला’ को 12 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में भव्य रूप से रिलीज़ करने के लिए लॉक कर दिया गया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।
मृगदीप सिंह लांबा (फुकरे फ्रेंचाइजी के निर्देशक) द्वारा निर्देशित, इस फिल्म को करण जौहर, महावीर जैन, आदर पूनावाला, अपूर्व मेहता, मृगदीप सिंह लांबा और नीतू एम. जैन ने प्रोड्यूस किया है। धर्मा प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स के सहयोग से बनी इस फिल्म को मारिजके डिसूजा और दिव्यांश जैन ने को-प्रोड्यूस किया है। इसकी कहानी गौतम मेहरा ने लिखी है।
वेलंटाइन डे पर रिलीज होगी धर्मा प्रोडक्शंस की “नागजिला”

