सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: गुजरात में रेप के आरोपी भाजपा नेता की चलती ट्रेन में गोली मारकर हत्या
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

गुजरात में रेप के आरोपी भाजपा नेता की चलती ट्रेन में गोली मारकर हत्या

Last updated: January 9, 2019 9:09 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

अहमदाबाद:भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक जयंतीलाल भानुशाली की सोमवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने चलती ट्रेन में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रात करीब दो बजे भुज-दादर एक्सप्रेस ट्रेन में हुई जब भानुशाली (53) कच्छ जिले के भुज से अहमदाबाद लौट रहे थे। हमलावरों ने एक गोली जयंती की आंख में और दूसरी छाती पर मारी।

भानुशाली ने पिछले साल जुलाई में बलात्कार के आरोप लगने के बाद गुजरात भाजपा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि गुजरात उच्च न्यायालय ने अगस्त 2018 में महिला के शिकायत वापस लेने के बाद केस रद्द कर दिया था। मोरबी जिले के पुलिस अधीक्षक कननराज वघेला ने कहा कि उन्हें कच्छ जिले के नजदीक गांधीधाम और सूरजबाड़ी स्टेशन के बीच गोली मारी गई।

मालिया के पास बदमाशों ने एसी कोच में घुसकर भानुशाली पर फायरिंग की। उनकी मौके पर मौत हो गई है। उन्होंने कहा, ‘भुज-दादर ट्रेन (ट्रेन संख्या- 19116) में मौजूद रेलवे पुलिस ने मोरबी पुलिस को सूचित किया कि भानुशाली की ट्रेन में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। ट्रेन मोरबी के मालिया स्टेशन पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।’ वघेला ने कहा कि शुरुआती जांच के मुताबिक उन्हें दो गोलियां मारी गईं।

उन्होंने कहा, ‘हमें ट्रेन के डिब्बे से कारतूस के खोखे मिले हैं जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। रेलवे पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करेगी।’ भानुशाली 2007 से 2012 के बीच अबदासा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके थे।

महिला ने लगाया आरोप, बाद में वापस लिया
महिला ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में 10 जुलाई 2018 को एक आवेदन जमा किया था, जिसमें उसने भानुशाली के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करने की मांग की थी। बाद में आईपीसी की धारा 376, 294, 406, 420, 342 और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। हालांकि, बाद में 21 वर्षीया इस तलाकशुदा महिला ने इस मामले में और जांच न करने की अपील की थी।

लड़की के आरोप
सूरत की तलाकशुदा महिला ने सरथाना पुलिस स्टेशन में शिकायत की थी कि फैशन डिजाइनिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के सिलसिले में एक रिश्तेदार के माध्यम से उसकी जयंती भानुशाली से मुलाकात हुई थी। भानुशाली ने प्रवेश दिलवाने के बहाने उसे अहमदाबाद बुलाया था, वह ट्रेन से गांधीनगर गई। इसके बाद अपनी कार में बैठाकर उसे अश्लील वीडियो दिखाए गए और फिर बाद में उसके साथ बलात्कार भी किया था।

सेक्स वीडियो वायरल हुआ था
जयंतीलाल भानुशाली पर लगे रेप के आरोप के बाद उनका एक सेक्स वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में उनका चेहरा साफ देखा जा रहा है, लेकिन पीड़िता का चेहरा इसमें छुपा दिया गया था। पुलिस रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोप में केस दर्ज करके इस मामले की जांच कर रही थी।  पीड़िता ने बताया था कि भानुशाली ने उसको कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया था। इतना ही नहीं उसे निर्वस्त्र होकर वीडियो कॉल करने के लिए कहा था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article BJP ने कांग्रेस विधायक को 100 करोड़ और मंत्री पद का लालच दिया: दिग्विजय सिंह
Next Article कुलदीप विश्व कप के लिए पहली पसंद होंगे : शास्त्री

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

गोरेगांव (मुंबई) अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के तत्वाधान में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत गोरेगाँव में अहिंसा दिवस भव्य आगाज
social
October 2, 2026
विलेपार्ले अणुव्रत संगान से हुआ अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का मंगल शुभारंभ
social
October 2, 2026
‘कांतारा’ के 4 साल पूरे, ऋषभ शेट्टी और होम्बले फिल्म्स ने मनाया ब्लॉकबस्टर फिल्म का जश्न
entertainment
October 1, 2026
एक्ट्रेस श्वेता महारा, दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय, एक्ट्रेस श्वेता वर्मा, सिंगर रत्नेश सिंह रुद्र और शालिनी दूबे का देवी गीत ‘चुनरिया मइया के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
entertainment
October 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?