नई दिल्ली:भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने मंगलवार को कहा कि विश्व कप खेलने वाली टीम में रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के स्थान पर वह युवा स्पिनर कुलदीप यादव को मौका देंगे।
उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, कुलदीप यादव इंग्लैंड में इस साल होने वाले विश्व कप के लिए मेरी पहली पसंद होंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा। वह शायद विश्व कप में खेलने वाली भारतीय अंतिम एकादश में भी शामिल हो सकता है क्योंकि उसे कलाई से स्पिन करने का फायदा मिलेगा।
पंत को भी मौका : विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभपंत को भले ही ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड वनडे के लिए टीम में नहीं शामिल किया गया लेकिन शास्त्री ने कहा कि उनका भी विश्व कप में जाना तय है। चुनी गयी टीम में शामिल नहीं है। शास्त्री ने कहा, पंत को मैच फिनिश करने की कला सीखने का विशेष काम दिया गया है जो विश्व कप के दौरान भारत के लिए काफी अहम होगा।

