सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सामान्य वर्ग को 10% आरक्षण का बिल पारित होना मील का पत्‍थर-पीएम मोदी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

सामान्य वर्ग को 10% आरक्षण का बिल पारित होना मील का पत्‍थर-पीएम मोदी

Last updated: January 9, 2019 8:44 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 फीसदी आरक्षण को लेकर संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित होने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वागत किया है। विधेयक के पारित होने पर ट्वीट करते हुए मोदी ने कहा, ‘124वां संविधान संशोधन बिल, 2019 का लोकसभा से पारित होना देश के इतिहास में मील का पत्थर है। इसे मंजूरी मिलने से समाज के सभी वर्गों को न्याय मिलने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जा सकेंगे।’
उन्होंने कहा, ‘इस विधेयक का समर्थन करने के लिए भी मैं सभी दलों के सांसदों का आभार व्यक्त करता हूं। यही नहीं इस विधेयक को लेकर लोकसभा में रचनात्मक चर्चा करने वाले सभी सांसदों की भी मैं प्रशंसा करता हूं।’ मोदी ने कहा, ‘हम सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर काम करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। हमारा लक्ष्य है कि देश के सभी गरीबों को जाति और संप्रदाय से परे सम्मान से जीवन जीने का हक मिल सके।’
ऐतिहासिक घटना : राजनाथ
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ट्वीट कर कहा, लोकसभा में 124वां संविधान संशोधन बिल का पारित होना निश्चित रूप से एक ऐतिहासिक घटना है। इस बिल के पारित होने से समाज के उस वर्ग को भी आरक्षण का लाभ मिल सकेगा जो अभी तक इसके लाभ से वंचित रहा है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसके लिए बधाई और धन्यवाद देता हूं।
वहीं लोकसभा की स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि मुझे अच्छा लग रहा है कि क्योंकि मेरे बच्चे पूछते हैं हमारे लिए क्या। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए क्या। क्या सिर्फ जाति की बात होगी। कई सवालों का अब जवाब मिल गया है। यह लंबे समय तक लोगों को फायदा देगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सामान्य वर्ग के गरीबों को 10% आरक्षण वाला बिल लोकसभा से पास, आज होगा राज्यसभा में टेस्ट
Next Article राहुल और केजरीवाल से मिले चंद्रबाबू, महागठबंधन सहित कई मुद्दों पर चर्चा
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चंद्रशेखर-ओवैसी गठबंधन से सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों खेमों में असमंजस
national
November 15, 2026
विजय सेतुपति स्टारर ‘पॉकेट नोवेल’ की हिंदी रिलीज का हुआ ऐलान, फिल्ममेकर थियागराजन कुमारराजा ने जारी किया नया पोस्टर
entertainment
November 13, 2026
अधर्म के विरुद्ध फिर होगा धर्म का शंखनाद! ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के दूसरे सीजन का ट्रेलर जारी!
entertainment
November 13, 2026
सलमान खान स्टारर मातृभूमि ट्रेलर को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, एक दिन से भी कम समय में पार हुए 50 मिलियन व्यूज
entertainment
November 13, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?