मुंबई। आमेट महिला मंडल मुंबई द्वारा स्वाद- स्नेह नव वर्ष मिलन (new year get – together special) कार्यक्रम घाटकोपर तेरापंथ सभा भवन में दो चरण में आयोजित किया गया। प्रथम चरण में सर्वप्रथम शासन श्री साध्वी श्री जी कंचन प्रभा जी, शासन श्री मंजू रेखाजी,उदित प्रभाजी ,निर्भय प्रभाजी, चेलना श्रीजी के महामंत्रोच्चार ओर मंगल स्तुति से कार्यक्रम की शुभ शुरुआत हुई ।
साध्वी श्री जी ने अपने प्रेरणादाई वक्तव्य से सभी को लाभान्वित करते हुए नव वर्ष के उपलक्ष में बृहद मंगल पाठ श्रवण करवाया। अध्यक्ष विमला हिरण ने सभी का स्वागत करते हुए दो वर्ष के कार्यकाल में मिले सहयोग के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। पूर्वाध्यक्ष श्रीमती निर्मला जी चंडालिया ने कार्यक्रम का कुशल संचालन करते हुए गत वर्ष में मिली उपलब्धियों को गुरुदेव का विराट आशीर्वाद मानते हुए नव वर्ष पर आमेट महिला मंडल और ऊंचाइयों को छुए ऐसा साध्वी श्री जी से मंगल आशीर्वाद मांगा ।
द्वितीय चरण में श्रीमती हंसा गाला और नैना गाला ने बहुत ही अच्छे तरीके से जैन स्टार्टर बनाना सिखाए जिसे बहनों ने अच्छा प्रतिसाद दिया। हाउजी जी गेम के माध्यम से श्रीमती मीना सांखला और किरण बाफना ने सभी को एंजॉय करवाया।
शुभ प्रसंग पर अनुदान देने वाली बहनों का सभी पूर्वअध्यक्ष कार्यकारिणी और आमेट महिला मंडल की बहनों ने सम्मान किया। मंत्री श्रीमती ललिता डांगी ने साध्वी श्री जी के प्रति व सभी बहनों के प्रति आभार व्यक्त किया। कोषाध्यक्ष श्रीमती सरोज डांगी ने मंडल के कोष का कार्य संभाला । कार्यक्रम को सफल बनाने में ज्योति डांगी ,हेमा हिंगड किरण बाफना, मीना सांखला ,इंदिरा चंडालिया, लीला बाफना, किरण लोढ़ा का सहयोग रहा बहनों कि बहुत अच्छी उपस्थिति रही !

