विकास धाकड़/ गोरेगांव (मुंबई)। युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी की विदुषी शिष्या साध्वी श्री निर्वाण श्री जी आदि साध्वी वृंद के पावन सान्निध्य में रुस्तम ओजॉन टॉवर के प्रांगण में बृहद् मंगल पाठ का विशेष आयोजन हुआ।
सर्वप्रथम नमस्कार महामंत्र का जप सामूहिक रूप से किया गया ‘तत्पश्चात् साध्वी श्री योगक्षेम प्रभाजी ने आज के दिन की महत्ता पर संक्षिप्त उद्गार व्यक्त किये। साध्वी श्री जी ने समवेत स्वरों से कई प्रभावोत्पादक मंत्रों का उच्चारण किया। स्तुति परक श्लोकों को उच्चारित करवाकर समुपस्थित जनसमूह को भक्ति एवं श्रद्धा से सराबोर कर दिया।
साध्वी श्री निर्वाण श्री जी ने कहा आज नये वर्ष के शुभारंभ का दिन है। पूरा वर्ष अपने लिए आनंदमय, एवं मंगलमय अध्यात्ममय हो इसलिये मंत्रों का श्रवण किया जाता है। सब अपने भीतर की शक्ति को जागृत करें।
इस अवसर पर तेरापंथ सभा के अध्यक्ष अशोकजी चौधरी तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष सुमितजी चोरडिया, तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष डिंपलजी हिरण आदि नें अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। अंत में बृहद् मंगल पाठ एवं जय जय के नारों एवं वर्ष भर के लिये स्व:ईच्छा सें त्याग प्रत्याख्यान के साथ कार्यक्रम सा सानंद संपन्न हुआ, पुरे समाज एवं आस पास के क्षेत्रों की सराहनीय उपस्थिति रही !
गोरेगांव (मुंबई) : वृहद् मंगल पाठ श्रवण से मिलती है ऊर्जा!

