मुंबई। नववर्ष की पावन प्रभात में दक्षिण मुंबई स्थित आचार्य तुलसी सभागृह, आचार्य महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल, कालबादेवी में बृहद मंगलपाठ का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन आचार्य महाश्रमणजी की सुशिष्या शासन श्री साध्वीजी शिवमालाजी आदि ठाणा-3 के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ।
इस मंगल अवसर पर आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन के उपाध्यक्ष रमेश मेहता, सुखलाल सियाल ,कोषाध्यक्ष प्रकाश सिसोदिया, श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के मंत्री दिनेश धाकड़, उपाध्यक्ष नितेश धाकड़, तेरापंथ युवक परिषद के उपाध्यक्ष पुरण चपलोत,सहमंत्री उत्सव धाकड़, जैन संस्कारक अशोक बरलोठा, तेरापंथ महिला मंडल कि अध्यक्षा लतिका डागलिया, निवर्तमान अध्यक्षा वनिता धाकड़, राजश्री कच्छारा एवं बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
नववर्ष के आरंभ में आयोजित इस मंगलपाठ ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा, शांति और मंगल भावनाओं से परिपूर्ण कर दिया।

