मुंबई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रिंछेड़ में सोहनलाल हिरालाल कोठारी परिवार द्वारा शीतल जल संयत्र का लोकार्पण किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ सोहनलाल कोठारी ने सुधरे व्यक्ति समाज व्यक्ति से राष्ट्र स्वयं सुधरेगा के साथ बच्चों को राष्ट्र विकास से जुड़ने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्य दीपिका लखावत ने सभी का स्वागत किया। उप प्रधानाचार्य जसराज सरगड़ा, लक्ष्मीलाल चंडालिया ने भी विचार व्यक्त किए।
आज के कार्यक्रम में मंजूदेवी कोठारी, उपतहसीलदार सेवाराम बेरवा, सुनील पालीवाल, मनोज हिंगड़, चेतन कोठारी, अक्षय कोठारी, लक्ष्मीलाल एन.चंडालिया, मदन कोठारी, इन्द्रमल कच्छारा, विनोद कांठेड़, केशरीमल कोठारी आदि उपस्थित रहे । सभी अध्यापकों के साथ विद्यार्थियों की सक्रियता उल्लेखनीय रही । कार्यक्रम का संयोजन अध्यापक जीवनलाल सालवी ने किया।
शीतल जल संयत्र का समर्पण रींछेड मे

