पर्वत पटिया।अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित पर्वत पटिया महिला मंडल द्वारा आयोजित आचार्य तुलसी की 100वीं दीक्षा शताब्दी वर्ष में महिला मंडल द्वारा अभ्यर्थना
आचार्य तुलसी की जीवन गाथा धर्म चक्र का प्रवर्तन पुस्तक जाने-माने प्रसिद्ध व्यक्तियों को भेंट की गई। कार्यक्रम के प्रथम चरण में “नगर निगम पार्षद माननीय दिनेश भाई” को जैन धर्म प्रतीक दुपट्टे से सम्मान करते हुए पुस्तक भेट की गई एवं महिला मंडल की निवर्तमान अध्यक्ष रंजना जी ने महिला मंडल का परिचय कराते हुए आचार्य श्री जी के कर्तृत्व को उजागर किया।
दूसरे चरण में :मलिन बस्ती सुधार के अध्यक्ष श्री विजय जी चौमाल” को पुस्तक भेंट करके जैन प्रतीक से सम्मान किया गया पूर्व अध्यक्ष कुसुम जी ने गणाधिपति तुलसी के अवदानों के बारे में जानकारी दी। तीसरे चरण में पुणा पाटिया के इंस्पेक्टर वी एम देसाई को पुस्तक देते हुए जैन प्रतीक से सम्मान किया। पूर्व अध्यक्ष ललिता पारख जी तेरापंथ धर्म संघ के बारे में बताया।
कार्यक्रम के चौथे व अंतिम चरण में फिजियोथैरेपी कॉलेज के प्रिंसिपल सर को दुपट्टे से सम्मान करते हुए पुस्तक भेंट की गई महिला मंडल अध्यक्ष सुमन जी ने महिला मंडल द्वारा किए गए सभी कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि यह वर्ष योगक्षेम वर्ष के रूप में लाडनूं में मनाया जाएगा 9 दिसंबर को आचार्य श्री तुलसी को 100 वर्ष पूर्ण होंगे दीक्षा लिए हुए जिसे हम जप और तपके द्वारा भी महिला समाज की ओर से श्रध्दासिक्त अभ्यर्थना करेंगे। सभी ने महिला मंडल के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब कभी कोई कार्य हो तो वह हर पल हर तरह से सहयोग करेंगे। महिला मंडल मंत्री मधु झाबक ने सभी का आभार व्यक्त किया, उपाध्यक्ष मैंना जी बैद , कार्यकारिणी सदस्य चेष्टा जी कदमालिया की विशेष उपस्थिति रही।

