मुंबई। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा मुंबई के तत्वावधान में मुंबई ज्ञानशाला की आँचलिक संयोजिका श्रीमती राजश्रीजी कच्छारा की दूरदर्शी सोच एवं सह संयोजिका अंजू जी चौधरी व विभागीय संयोजिका चंचल जी परमार के सफल प्रयास ने भिक्षु त्रिशताब्दी वर्ष के उपलक्ष में नन्हीं प्रतिभाओं को बड़ा मंच प्रदान करवाया और “बाल भक्ति – भिक्षु शक्ति” इस कार्यक्रम का ठाणा माझीवाड़ा तेरापंथ भवन में भव्य आयोजन किया। मुंबई सभा अध्यक्ष श्री माणक जी धींग एवं मंत्री श्री दिनेश जी सुतरिया के साथ बाल कलाकारों ने शानदार म्यूजिकल एंट्री की।
कार्यक्रम का शुभारम्भ ज्ञानशाला राष्ट्रीय प्रकोष्ठ समिति सदस्या श्रीमती रत्नाजी कोठारी ने नमस्कार महामंत्र एवं ज्ञानशाला गीत से कार्यक्रम का आगाज किया। आंचलिक संयोजिका श्रीमती राजश्री जी कच्छारा ने गणमान्य अतिथियों का स्वागत अभिनंदन करते हुए भिक्षु स्वामी के प्रति अनन्य श्रद्धा के भावों से अभिवंदना की। उन्होंने अभिभावकों को विशेष धन्यवाद प्रेषित करते हुए बताया कैसे भारी बारिश में और प्रतिकूल परिस्थितियों मे भी भक्ति के इस कार्यक्रम ने सफलता को वरण किया। कार्यसमिति सदस्या रेखा जी कच्छारा ने नवरात्रि अनुष्ठान करवाया।
जीतमल जोन की बहनों ने महावीर प्रभु के स्मरण के साथ मंगलाचरण का संगान किया। मुंबई ज्ञानशाला द्वारा 26 चयनित गायक ज्ञानार्थियों ने अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया और पूरे वातावरण को संगीतमय बना दिया। बच्चों के भक्ति रस से भरे गीतों ने सिरियारी की तेरस जैसा अनुपम दृश्य यहीं दिखा दिया। ठाणे ज्ञानशाला के नन्हे ज्ञानार्थियों ने भिक्षु क्रांति एक्सप्रेस पर शानदार प्रस्तुति दी। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की नवनिर्वाचित महामंत्री श्रीमती रचना जी हिरण का ज्ञानशाला परिवार ने शानदार स्वागत कर उनके आगामी कार्यकाल की शुभेच्छाएं प्रेषित की । रचनाजी ने अपने भावों की अभिव्यक्ति देते हुए कहा कि ज्ञानशाला ने बच्चों को इतना बड़ा मंच प्रदान करके उनमें छुपी हुई प्रतिभाओं को निखारने बहुत सराहनीय कार्य किया है।
कार्यक्रम में ठाणे सभा मंत्री पवन जी ओस्तवाल, महिला मंडल अध्यक्ष संगीता जी चंडालिया, अणुव्रत समिति मुंबई के अध्यक्ष रमेश जी सोनी के साथ विमल जी दूगड़, संजय जी कटारिया हेमंत जी धाकड़ आदि कई गणमान्य पदाधिकारी गण की उपस्थिति रही। विभागीय संयोजिका चंचलजी परमार ने ज्ञानशाला दिवस पर आयोजित भिक्षु स्वामी के दृष्टांत पर आधारित वीडियो के रिजल्ट की घोषणा की। विजेता ज्ञानशाला प्रथम नेरुल, द्वितीय घाटकोपर एवं तृतीय सांताक्रूज़ को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया साथ ही तपस्वी ज्ञानार्थियों का भी सम्मान किया गया। भक्ति करने वाले सभी बाल कलाकारों पारितोषिक देकर उनका उत्साह वर्धन किया। आभार ज्ञापन सह संयोजिका अंजु जी चौधरी ने किया ।
सुधा जी कोठारी व रेनू जी बोल्या ने सुंदर संचालन कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। बाल भक्ति – भिक्षु शक्ति कार्यक्रम को सफल बनाने में विभागीय सह संयोजिका संगीता बाफना, कार्यसमिति सदस्य नयना धाकड़ ,वनिता धाकड़ , निर्मला मेहता, रेखा खाब्या,कामिनी बड़ाला, टेक्नो टीम सदस्य रुचि श्रीश्रीमाल, अनिता सिंयाल, भारमल जोन संयोजिका भारती सिंघवी के साथ परामर्शक सीमा सांखला, खुशबु पामेचा, सोनल हिंगड़, अनिता पालरेचा , दीपिका चपलोत का विशेष सहयोग मिला। ठाणे सभा, तेयुप, महिला मंडल के साथ ठाणे क्षेत्र की प्रशिक्षिकाओं ने सारी व्यवस्थाओं में अपना पूरा सहयोग दिया। कार्यक्रम में प्रशिक्षक बहनों, ज्ञानार्थियों के साथ अभिभावकों की भीअच्छी उपस्थिति रही।
मुंबई ज्ञानशाला द्वारा ठाणा भवन मे बाल भक्ति भिक्षु शक्ति कार्यक्रम का सफल अयोजन

