सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मिशन शक्ति 5.0 के तहत दुबौला चौकी क्षेत्र में महिलाओं-बालिकाओं को जागरूक किया, मनचलों पर सख्ती
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

मिशन शक्ति 5.0 के तहत दुबौला चौकी क्षेत्र में महिलाओं-बालिकाओं को जागरूक किया, मनचलों पर सख्ती

Last updated: September 25, 2025 7:24 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

राजकुमार गौतम, दुबौला, (बस्ती,उ.प्र.)। उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन को मजबूत बनाने का सिलसिला जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए इस पांचवें चरण के अभियान के अंतर्गत बस्ती जिले के थाना कप्तानगंज क्षेत्र में सक्रिय कार्रवाई की गई। ‘सुरक्षित नारी, सशक्त प्रदेश’ के संकल्प के साथ महिला सुरक्षा केंद्र एवं एंटी रोमियो टीम ने ग्रामीण स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को कानूनी सहायता एवं हेल्पलाइन नंबर्स की जानकारी प्रदान की।
साथ ही, मनचलों के खिलाफ कड़ी चेतावनी देते हुए दो संदिग्धों से माफीनामा भरवाया गया और दस अन्य को हिदायत देकर छोड़ा गया।
थाना क्षेत्र की दुबौला चौकी अंतर्गत ग्राम भरवालिया पहुंची टीम ने ग्रामीण महिलाओं एवं बालिकाओं की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया। चौकी प्रभारी राकेश मिश्रा के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल दिनेश यादव, कांस्टेबल विजय यादव, कुंदन मौर्य, अभिमन्यु शर्मा तथा महिला कांस्टेबल निशा चौहान, निशा चौहान, पूजा यादव एवं शिल्पा ने महिलाओं को संबोधित किया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने नारी सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु विभिन्न कानून लागू हैं, जिनका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं से अपील की गई कि किसी भी प्रकार के अपराध या उत्पीड़न की स्थिति में बिना किसी संकोच के सहायता लें।  कार्यक्रम के दौरान विभिन्न हेल्पलाइन नंबर्स का प्रचार किया गया, जिनमें 1090 (वीमेन पावर लाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 108 (एंबुलेंस सेवा), साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा साइबर हेल्प वेबसाइट www.cybercrime.gov.in शामिल हैं। इसके अलावा, थाने का सीयूजी नंबर 9454403114 भी साझा किया गया। जागरूकता सत्र के बाद एंटी रोमियो टीम ने थाना क्षेत्र में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की। इस दौरान दो व्यक्तियों से माफीनामा भरवाया गया, जबकि दस मनचलों को कड़ी हिदायत देकर छोड़ा गया। टीम ने उन्हें भविष्य में ऐसी हरकतों से दूर रहने की चेतावनी दी। साथ ही, मु0अ0सं0 174/2025 से संबंधित पीड़िता के घर पहुंचकर उसकी स्थिति की पड़ताल की। पीड़िता सकुशल अपने माता-पिता के साथ पाई गई और वर्तमान में कोई समस्या नहीं है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से पूर्ण संतुष्टि जताई तथा टीम का आभार व्यक्त किया। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत जिले भर में ऐसे कार्यक्रम निरंतर चलाए जा रहे हैं। उनका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना तथा अपराधियों को सबक सिखाना है। क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने कहा कि एंटी रोमियो स्क्वायड की सक्रियता से मनचलों में भय का माहौल है, जो नारी सम्मान की दिशा में सकारात्मक कदम है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने ग्रामीणों से अपील की कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक, मंत्री आशीष पटेल ने दिए कड़े निर्देश
Next Article दुर्गा पूजा और दशहरा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु दुबौला चौकी पर पीस कमेटी की बैठक संपन्न
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मुंबई में सीएनजी 1.50 रुपये प्रति किलो महंगी, ऑटो का न्यूनतम किराया 29 रुपये करने की मांग
Mumbai / Maharshtra
November 15, 2026
चंद्रशेखर-ओवैसी गठबंधन से सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों खेमों में असमंजस
national
November 15, 2026
विजय सेतुपति स्टारर ‘पॉकेट नोवेल’ की हिंदी रिलीज का हुआ ऐलान, फिल्ममेकर थियागराजन कुमारराजा ने जारी किया नया पोस्टर
entertainment
November 13, 2026
अधर्म के विरुद्ध फिर होगा धर्म का शंखनाद! ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के दूसरे सीजन का ट्रेलर जारी!
entertainment
November 13, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?