राजकुमार गौतम, बस्ती (उ.प्र.)। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर बुधवार को वृद्धाश्रम में यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन की तरफ से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवटिया के चिकित्सक डा. सुदर्शन कुमार चौधरी, डा. शिवांगी, फार्मासिस्ट राम सागर गुप्ता, एनएनएम पूनम यादव की टीम ने बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें दवा और सलाह दी शिविर में शुगर बीपी सहित अन्य जांच का इंतजाम किया गया था।
अधिकांश बुजुर्गों को गठिया शुगर सहित अन्य शिकायतें मिलने पर चिकित्सकों ने उन्हें दवाएं और जानकारी दी कहा कि खान-पान और व्यायाम पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है सुबह और शाम पैदल टहलने की सलाह दी। फेडरेशन के जिला प्रभारी शिवम अग्रहरी ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य विभाग की मजबूत नींव है। संगठन की तरफ से यह प्रयास किया जा रहा है कि आगामी दिनों में शहर से लेकर गांव तक शिविर का आयोजन कर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाए।
जिलाध्यक्ष ए के मिश्र ने बताया कि शिविर में कुल 54 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई उन्होंने फेडरेशन द्वारा जिले में जारी विभिन्न गतिविधियों के बारे में भी जानकारीदी। जिला उपाध्यक्ष अशोक यादव, जिला महामंत्री आदर्श कुमार वर्मा, दिलीप वर्मा, विनय कुमार, आदर्श कुमार वर्मा, आसिम सिद्दीकी, शिवम मिश्र, मनीष चौधरी, संजय पटेल, दिनेश शर्मा, सुधीर चौरसिया,नीरज यादव, सहित अन्य फार्मासिस्ट मौजूद रहे।
विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन की तरफ से स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

