मुंबई : जलोटा वैलफेअर फ़ाउण्डेशन द्वारा हर वर्ष प्रदान किये जाने वाले ग्लोरी अवार्ड्स इस वर्ष १७ जनवरी २०१९ को शाम ७ बजे नेहरू सेंटर, (वर्ली), मुंबई में प्रदान किये जाएँगे। भजन सम्राट पद्मश्री पुरुषोत्तमदास जलोटा संगीत सेवा पुरस्कार, प्रख्यात शास्त्रीय गायक बंधू पद्मभूषण पंडित राजन मिश्रा-पंडित साजन मिश्रा को दिया जायेगा। भजन महर्षि पंडित हरि ओम शरण भक्ति संगीत पुरस्कार प्रसिद्ध भजन गायक शर्मा बंधु को दिया जायेगा। पद्मश्री डॉ. रविन्द्र जैन बहुमुखी प्रतिभा पुरस्कार प्रख्यात पाशर्व गायक पद्मभूषण श्री. उदित नारायण को दिया जायेगा। श्रीमती मेधा जलोटा श्रेष्ठतम मेधावी नृत्यांगना पुरस्कार, उदयोन्मुखी नृत्यांगना सुश्री प्रतीक्षा काशी को दिया जायेगा।
समारोह में पद्मश्री डॉ. अनूप जलोटा और उनके शिष्यों का गायन भी होगा। समारोह निःशुल्क है, परन्तु सुरक्षा की दृष्टि से, प्रवेश पत्र आवश्यक है। प्रवेश पत्र के लिए ०२२-२४४५३२३२, ०२२-२४४६१६३८ पर सम्पर्क किया जा सकता है। समारोह का संयोजन तथास्तु इवेंट कम्पनी द्वारा किया जायेगा।
जलोटा वैलफेअर फ़ाउण्डेशन का 11वां ग्लोरी अवार्ड 17जनवरी को

