सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कमलनाथ सरकार को गिराना चाहती है बीजेपी: दिग्विजय सिंह
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

कमलनाथ सरकार को गिराना चाहती है बीजेपी: दिग्विजय सिंह

Last updated: January 4, 2019 6:46 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी कमलनाथ सरकार को अस्थिर करना चाहती है। दिग्विजय का कहना है कि शिवराज सरकार में मंत्री रहे दो बीजेपी नेता विधायकों की खरीद-फरोख्त करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि बीजेपी को विपक्ष की भूमिका पच नहीं रही है इसलिए वह हॉर्स ट्रेडिंग करके सत्ता में वापस आना चाहती है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने यह आरोप लगाया है कि कलमनाथ सरकार के पास बहुमत नहीं है। दिग्विजय ने इस आरोप के जवाब में कहा, ‘ऐसा कहकर शिवराज सिंह ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को कटघरे में खड़ा कर दिया है क्योंकि उन्होंने ही बहुमत के आधार पर कमलनाथ को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी।’
दिग्विजय ने यह भी कहा, ‘शिवराज सरकार में मंत्री रहे तीन बीजेपी नेता कांग्रेस सरकार गिराने की कोशिश कर रहे हैं।’ उन्होंने नरोत्तम मिश्रा और भूपेंद्र सिंह का नाम लेकर कहा, ‘ये लोग निर्दलीय और एसपी-बीएसपी विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस के भी कुछ विधायकों को लालच देने की कोशिश की जा रही है।’ दिग्विजय के मुताबिक, बीजेपी के नेता विधायकों को दस से पच्चीस करोड़ तक का ऑफर दे रहे हैं।
कांग्रेस नेता का यह भी कहना है, ‘दरअसल, बीजेपी के नेता सत्ता के बिना रह नहीं पा रहे हैं इसलिए वे एक चुनी हुई, बहुमत वाली सरकार गिराने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलेगी।’ उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के कुछ विधायकों की नाराजगी के चलते प्रदेश में ऐसी अटकलें चल रही हैं कि कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ सकती है। कमलनाथ सरकार में दिग्विजय की बड़ी हिस्सेदारी है। उनके बेटे सहित दस समर्थकों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। जहां तक सदन में संख्या का सवाल है 230 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस के कुल 114 सदस्य हैं। एसपी-बीएसपी और निर्दलीय मिलाकर 7 सदस्य कांग्रेस को समर्थन दे रहे हैं। जबकि बीजेपी के 109 सदस्य हैं। बहुमत का अंतर कम होने की वजह से कमलनाथ सरकार को लेकर अटकलें चल रही हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पहले हफ़्ते में ‘सिम्बा’ की ताबड़तोड़ कमाई
Next Article जलोटा वैलफेअर फ़ाउण्डेशन का 11वां ग्लोरी अवार्ड 17जनवरी को

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

वाणी का विवेक और संयम है हितकारी : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 25, 2026
दक्षिण मुंबई: भक्ति संध्या प्रेरणा श्रोत बनी
social
September 25, 2026
बोरीवली में मेडिकल कैंप और सीपीआर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
Mumbai / Maharshtra
September 25, 2026
नेस्ले इंडिया ने लालबागचा राजा के साथ अपना जुड़ाव जारी रखा, ‘गुड फूड, गुड लाइफ’ के साथ मनाई मुंबई की उत्सव भावना
Business Mumbai / Maharshtra
September 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?