महेश प्रताप/कप्तानगंज (बस्ती)। बहुजन समाज पार्टी के द्वारा कप्तानगंज विधानसभा 308 एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम जिला प्रभारी अनुराग गौतम के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी मुख्य मंडल प्रभारी बस्ती डॉक्टर विजय प्रताप, मुख्य मंडल प्रभारी बस्ती धर्म प्रियदर्शी, मुख्य मंडल प्रभारी बस्ती सीताराम शास्त्री मुख्य मंडल प्रभारी सुरेश चौहान मुख्य मंडल प्रभारी बनवारी लाल कनौजिया जिला प्रभारी रामसागर जिला प्रभारी संजय धूसिया व पूर्व मंत्री, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अनिल कुमार गौतम आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।
कप्तानगंज विधानसभा अध्यक्ष देशराज गौतम, कप्तानगंज विधानसभा प्रभारी प्रिंस गौतम जी के द्वारा यह एकदिवसीय कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बहुजन समाज के लोगों को एकजुट करने के लिए बसपा सरकार में हुए कामों से लोगों को अवगत कराया और पार्टी को मजबूती देने का कार्य किया गया। कार्यक्रम कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र हरदी मजार पर किया गया। जिसमें कप्तानगंज विधानसभा के सभी सेक्टर अध्यक्ष व बूथ अध्यक्ष और भारी संख्या में महिलाएं भी झंडा लेकर उपस्थित रही।
इस कार्यक्रम में लगभग पांच सौ लोग उपस्थित रहे । बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार गौतम 2027 में अपनी पार्टी की मजबूती को लेकर सरकार बनाने की बात कही। उन्होंने बताया कि बहन जी का दिशा निर्देश अधिकतर युवाओं को जोड़ना है और बस्ती जनपद में भारी मात्रा में हर जाति धर्म के लोग बहुजन समाज पार्टी में भाग ले रहे हैं, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 2027 में बहुजन समाज पार्टी सभी पार्टी को पीछे छोड़ते हुए एक अच्छा प्रदर्शन करेगी और 2027 में बहुजन समाज पार्टी सरकार बनाने में कामयाब होगी।

