सिडनी:भारत और ऑस्ट्रेलिया) के बीच चार मैचों की टेस्ट के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन यानी शुक्रवार (4 जनवरी) को ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। सीनियर तेज गेंदबाज पीटर सिडल, नाथन लायन और उस्मान ख्वाजा को वनडे टीम में जगह मिली है।
विश्व कप में अब महज 6 महीने का समय बचा है और ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए ये सीरीज काफी अहम होगी। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में 1-2 की हार का सामना करना पड़ा था। बल्लेबाज ट्रैविस हेड, क्रिस लिन, डार्सी शॉर्ट और बेन मैकडरमॉट और गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल, एश्टन एगर को टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस को टेस्ट सीरीज के बाद आराम दिया गया है।
ऑस्ट्रेलिया की 14 सदस्यीय टीम इस प्रकार हैः एरन फिंच (कप्तान), जेसन बेहरेडॉर्फ, एलेक्स कैरी, पीटर हैंड्सकॉम्ब, उस्मान ख्वाजा, नाथन लायन, मिशेल मार्श, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, जाइ रिचर्ड्सन, पीटर सिडल, बिली स्टानलेक, मार्कस स्टॉयनिस, एडम जाम्पा।
भारतीय वनडे टीमः विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, अंबाती रायुडू, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, एमएस धौनी, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, मोहम्मद शमी।
वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान

