सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सबरीमाला मंदिर विवाद: हिंसक घटनाएं जारी, 1319 लोग अब तक गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

सबरीमाला मंदिर विवाद: हिंसक घटनाएं जारी, 1319 लोग अब तक गिरफ्तार

Last updated: January 4, 2019 2:09 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

तिरुवनंतपुरम:सबरीमाला मंदिर में बुधवार तड़के 5० वर्ष से कम उम्र की दो महिलाओं के प्रवेश के विरोध को लेकर शुरु हुआ आंदोलन अब हिंसक रुप ले चुका है।
श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की ओर से शांतिपूर्ण हड़ताल से शुरु हुआ आंदोलन अब दक्षिणपंथी और वामपंथी पार्टियों के बीच आगजनी और बम विस्फोटों समेत हिंसक झड़पों में तब्दील हो चुका है। राज्य में 559 मामलों में 1319 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 628 लोगों को नजरबंद किया गया है।
देसी बम फेंके
इस दौरान कई स्थानों पर पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा। राज्य में सत्तारुढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दफ्तरों पर हमले के कारण राज्य के कई हिस्से युद्ध के मैदान में तब्दील हो चुके हैं। राज्य के कई क्षेत्रों में विशेषकर तिरुवनंतपुरम जिले के मलयिन्कीझ, प्रवचम्बलम तथा नेदुमंगड तथा कन्नूर जिले के थालासेरी में दहशत का माहौल बना गया है क्योंकि माकपा तथा भाजपा कार्यकतार्ओं ने एक-दूसरे पर देसी बम फेंके।
गौरतलब है कि करीब 40 वर्ष की दो महिलाओं ने पुलिस की मदद से बुधवार को तड़के अयप्पा मंदिर के दर्शन किये। इसके बाद सबरीमाला कर्म समिति ने गुरुवार को महिलाओं के मंदिर में प्रवेश के विरोध में हड़ताल का आह्वान किया इस दौरान विभिन्न स्थानों पर आंदोलन के समर्थकों तथा विरोधियों के बीच गरुवार और शुक्रवार को भी हिंसक झड़पें हुयीं तथा कई स्थानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसमें 100 से अधिक लोग घायल हो गये।
राज्यपाल ने की शांति की अपील
इस बीच केरल के राज्यपाल न्यायाधीश (सेवानिवृत) पी सदाशिवम ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से राज्य में जारी हिंसक घटनाओं पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। सदाशिवम ने ट्विटर पर अपने संदेश में कहा, “सबरीमला मंदिर में दो महिलाओं के प्रवेश के बाद राज्य में हुईं हिंसक घटनाओं तथा निजी और सार्वजनिक सम्पत्तियों को नष्ट करने को लेकर मैंने मुख्यमंत्री से रिपोर्ट मांगी है। मैं लोगों से शांति बनाये रखने की अपील करता हूं।”
100 बसें क्षतिग्रस्त
विपक्षी कांग्रेस के नेता रमेश चेन्निथला ने टेलीफोन पर राज्यपाल से बात की और राज्य में जारी हिंसक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की। राज्य  में पथराव की घटनाओं के कारण केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की लगभग सौ बसें क्षतिग्रस्त हो गयीं। परिवहन निगम के महाप्रबंधक तोमिन जे थाचनकेरी ने लोगों से सरकारी बसों पर हमला नहीं करने की अपील की है। परिवहन निगम के कर्मचारियों ने भी बसों पर पथराव की घटनाओं के विरोध में शाम को तिरुवनंतपुरम में प्रदर्शन किया।
मुख्यमंत्री  ने कहा है कि सार्वजनिक सम्पत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने महिलाओं के सबरीमला मंदिर पर प्रवेश करने के बाद हुईं हिंसक घटनाओं की जांच के लिए एक विशेष दल का गठन किया है। राज्य के जिला पुलिस प्रमुख भी हिंसक घटनाओं में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए विशेष दल का गठन करेंगे। राज्यभर में हुईं हिंसक घटनाओं में कई पुलिसकर्मी तथा राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता घायल हुए हैं। माकपा कार्यकतार्ओं द्वारा किये गए हमलों में भाजपा के चार कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
Next Article नॉर्थ ईस्ट को हम ‘न्‍यू इंडिया’ की विकास गाथा का द्वार बनाने में जुटे
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मुंबई में सीएनजी 1.50 रुपये प्रति किलो महंगी, ऑटो का न्यूनतम किराया 29 रुपये करने की मांग
Mumbai / Maharshtra
November 15, 2026
चंद्रशेखर-ओवैसी गठबंधन से सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों खेमों में असमंजस
national
November 15, 2026
विजय सेतुपति स्टारर ‘पॉकेट नोवेल’ की हिंदी रिलीज का हुआ ऐलान, फिल्ममेकर थियागराजन कुमारराजा ने जारी किया नया पोस्टर
entertainment
November 13, 2026
अधर्म के विरुद्ध फिर होगा धर्म का शंखनाद! ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के दूसरे सीजन का ट्रेलर जारी!
entertainment
November 13, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?