श्रीडूंगरगढ़। को पर्यूषण पर्व में सामायिक दिवस के दिन तेरापंथ युवक परिषद, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा रविवार को मालू भवन में अभिनव सामायिक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साध्वी संगीतश्रीजी एवं साध्वी डॉ परमप्रभाजी जी के सान्निध्य में समाज के अनेक श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। सभी ने आत्मचिंतन, स्वाध्याय एवं संयम की साधना कर धर्ममय वातावरण का अनुभव किया।
सामूहिक सामायिक में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों की भागीदारी रही। उपस्थित जनों ने परिषद के इस अभिनव प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज में धर्म साधना की नई चेतना का वाहक बताया।
अध्यक्ष विक्रम जी मालू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। तेरापंथ युवक परिषद, श्रीडूंगरगढ़
अभिनव सामायिक : आत्मचिंतन और संयम की अनोखी साधना

