वाशी। पर्युषण महापर्व के चौथा दिन वाणी संयम दिवस के रूप में – कार्यक्रम तेरापंथ समाज वाशी द्वारा भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन वाशी नवी मुंबई में आयोजित किया गया | कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से किया गया, मंगलाचरण तेरापंथ कन्या मंडल वाशी द्वारा किया गया। मुमुक्षु प्रेक्षाजी ने प्रेक्षाध्यान एवं जाप करवाया।
युग प्रधान महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी के आध्यात्मिक निर्देशन में मुमुक्षु श्रेणी से पर्युषण महापर्व के महान अवसर पर धर्म आराधना कराने के लिए आए हुए मुमुक्षु भावनाजी ने मंगल उद्बोधन द्वारा, वाणी संयम दिवस पर बताया कि ऐसी बोली बोलें जो दूसरों को भी शीतलता प्रदान करे और स्वयं को भी शीतल बनाए| मुमुक्षु शेफाली जी ने गीतिका के माध्यम से बहुत विस्तार में समझाया कि कैसे बोलें, कब बोलें, और कितना बोलें| ज़्यादा बोलना भी अनिष्टकारी हो सकता है|
एक उदाहरण से बताया कि जीभ ने दांतों से कहा तुम मुझे न चबा लेना, तो दांतों ने जीभ को कहा तुम भी संभल कर बोलना| कभी कुछ ग़लत बोल दिया तो सबसे पहले चोट हमें सहनी पड़ेगी| मुमुक्षु अर्चनाजी ने एक दोहे के माध्यम से बताया कि ‘कौआ किसी से कुछ लेता नहीं और कोयल किसी को कुछ देती नहीं| कोयल मीठी वाणी बोलकर सब को अपना बना लेती है|’ हार बोलता नहीं उसे गले में धारण करते हैं, पायल आवाज़ करती है उसे पैरों में पहनते हैं| अतः निरवध्य और मधुर भाषा में बोलना चाहिए|
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा वाशी अध्यक्ष पंकजजी चंडालिया ने सबका स्वागत किया एवं सूचनाएँ दी | वक्तय अणुव्रत समिति मुंबई के लिए वर्तमान अध्यक्ष रोशनलालजी मेहता तेरापंथ प्रोफेशनल फॉर्म वाशी नवी मुंबई अध्यक्ष दिलखुशजी मेहता महावीर इंटरनेशनल वाशी नवी मुंबई अध्यक्ष बलवानजी चौरडिया अपने विचार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति अणुव्रत समिति मुंबई के अध्यक्ष रमेशजी सोनी मंत्री गणपतजी सोनी कोषाध्यक्ष सुरेशजी मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहरजी कच्छारा सहमंत्री कमलेशजी दूगड़ संगठन मंत्री देवेंद्र जी लोढा जौन प्रभारी सुरेशजी बाफना रतनलालजी अग्रवाल समाज अमितजी गर्ग भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन अध्यक्ष कमलेशजी बोहरा महामंत्री गौतमजी कोठारी कोषाध्यक्ष नरेंद्रजी बडाला पूर्व कोषाध्यक्ष ललितजी बोहरा तेरापंथियों परिषद अध्यक्ष ललित जी चंडालिया तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष स्वीटीजी खाडेढ़ प्रोफेशनल फॉर्म मंत्री विकासजी मेहता की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की व्यवस्था में विशेष सहयोग,गौतम लोढा,पिंकी कोठारी,रीना गुंदेचा भाग्यश्री चौरडिया रेखा खिवेसरा,सोनिया सिंघवी,नीमा धोका,ममता जैन,नीमा कोठारी,खुशबू बाफना,रीना चपलोत,संगीता गोखरू,नीतू परमार संगीता धोखा पूनम परमार लाड संचेती सीमा कोठारी सुमित्रा पटवारी प्रियांशी सिंघवी संगीता गोखरू कविता सेमलानी कांता बाफना रंजना हिरण सभी का सहयोग मिल रहा है| कार्यक्रम का कुशल संचालन रेखाजी मेहता ने किया| यह जानकारी मीडिया प्रभारी प्रवीण चोरडिया ने दी।
वाशी मे पर्युषण महापर्व पर चौथा दिन वाणी संयम दिवस मनाया

