पर्वत पाटिया। पर्युषण महापर्व का तृतीय दिवस सामायिक दिवस के रूप में तेरापंथ सभा भवन पर्वत पाटीया में प्रवक्ता उपासक गणपत लाल जी मारू व सहयोगी उपासक दिनेश जी बाफना की विशेष उपस्थिति में मनाया गया। अभातेयुप द्वारा निर्देशित अभिनव सामायिक का कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से उपासक महोदय की विशेष उपस्थिति में रखा गया। उपासक श्री दिनेश जी बाफना ने अभिनव सामायिक का प्रयोग बहुत ही सुन्दर तरीके से केन्द्र द्वारा निर्देशित प्रारूप में करवाया गया।
प्रवक्ता उपासक श्री गणपतलाल जी मारू ने सामायिक के बारे में विस्तृत रूप में जानकारी प्रदान की। लगभग 150 सामायिक इस कार्यक्रम के अन्तर्गत हुई। कार्यक्रम में सभा, युवक परिषद् व महिला मंडल के साथ श्रावक समाज की अच्छी उपस्थिति रही। रात्रि कालिन कार्यक्रम भिक्षु स्वामी की त्रिशताब्दी के उपलक्ष में भिक्षु स्वामी की जिवनी पर प्रवचन कार्यक्रम उपासक महोदय द्वारा प्रतिदिन चल रहा है।

पर्वत पाटीया में अभिनव सामायिक कार्यक्रम आयोजित

