सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: आचार्य़ महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल कालबादेवी में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

आचार्य़ महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल कालबादेवी में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन

Last updated: August 17, 2025 1:33 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

मुंबई। आचार्य़ महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल द्वारा 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रांगण को झंडो,फूलों गुब्बारों से सजाया गया था। विद्यालय के प्रांगण में ध्वजारोहण के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गण के रुप में उपस्थित नितिन तडखे (वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एल.टी.मार्ग पुलिस स्टेशन) इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए पधारे थे। श्री कुंदनमल जी धाकड़, अध्यक्ष आचार्य विद्या निधि फाउंडेशन, श्री गणपतलाल जी डागलिया कार्यकारी अध्यक्ष आचार्य विद्या निधि फाउंडेशन, सी.ए.श्री सुमेर सुराणा, उपाध्यक्ष आचार्य विद्या निधि फाउंडेशन, श्री रमेश मेहता, उपाध्यक्ष आचार्य विद्या निधि फाउंडेशन,श्री इंद्रमल जी धाकड़ उपाध्यक्ष आचार्य विद्या निधि फाउंडेशन,श्री लक्ष्मी लाल जी डागलिया प्रधान सचिव आचार्य विद्या निधि फाउंडेशन,श्री प्रकाश सिसोदिया जी कोषाध्यक्ष आचार्य विद्या निधि फाउंडेशन,श्री सुरेश डागलिया जी प्रबंध न्यासी आचार्य विद्या निधि फाउंडेशन और विद्यालय की निर्देशिका डॉ.वनिता मनसुखानी, प्रधानाध्यापिका श्रीमती सरोज मचाड़ो की उपस्थिति में संपन्न कराया गया। तत्पश्चात मंगलाचरण पाठ विद्यालय में उपस्थित साध्वी जी के द्वारा किया गया। वहां पर उपस्थित सभी मुख्य अतिथि गणों ने सभी छात्रों के साथ समुह चित्र लिया। सभी मुख्य अतिथि गणों को आदर सहित विद्यालय के सभागार तक लाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत साध्वी जी नें छात्रों को संबोधित करते हुए बुध्दि की स्वतंत्रता क्या है। इसके बारे में जानकारी दी। सभी छात्रों के जीवन में अनुशासन अनिवार्य है। इसके महत्व के बारे में बताया और उन्होने को श्रम करके सफल बनने के लिए प्रेरित किया ।देश के प्रति स्वाभिमान होना चाहिए ,उनका भविष्य उज्जवल बने इस मंगल कामना के साथ उन्होने अपने संभाषण का समापन किया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कक्षा नवी एंजेल और छात्र विशाल ने कार्यक्रम की बागडोर संभालते हुए नवी के छात्रों को नवकार मंत्र के लिए मंच पर आमंत्रण दिया और दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम संपन्न किया गया। देश प्रेम से सराबोर कविता तिरंगे की शान सक्षम ने सुना कर सभी के मन में देशभक्ति की भावना भर दी।तत्पश्चात छात्रों ने देशभक्ति समूहगीतों की अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। मित्राज द्वारा अपने भाषण में सभी वीर शहीदों को याद कर श्रध्दांजलि समर्पित की। छात्रो द्वारा नृत्य की प्रस्तुतीकरण सुंदर ढंग से की गई। छात्रों के इस कार्यक्रम को देखकर उपस्थित सभी मुख्य अतिथि गणो ने छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हे काफी सराहा,जिससे छात्रों का आत्मविश्वास और अधिक बढ़ गया। छात्रा वेदिका ने परम पूज्य साध्वी जी द्वारा दी गई देश भक्तिकविता का पाठ किया।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय की निर्देशिका डॉ.वनिता मनसुखानी जी ने अपने भाषण में सभी छात्रों का अभिवादन किया उन्होने कहा युवा भविष्य उज्जवल है। उन्होने सभी छात्रों को स्वच्छता के महत्व को समझाते हुए पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए छात्रों को प्रेरित किया अपने लक्ष्य पर केंद्रित होने के लिए प्रोत्साहित किया। अपने संभाषण में श्री सुराणा सर जी ने सभी छात्रों को बधाई व कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सरोज मचाड़ो जी ने अपने भाषण में स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में छात्रों को जानकारी दिया। कार्यक्रम का समापन वेदिका ने सभी को धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर किया। वंदे मातरम् गीत से कार्यक्रम को विराम दिया गया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy1
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Jeux de casino en ligne : guide complet pour jouer en toute confiance
Next Article चेंबूर (मुंबई) – कन्या सुरक्षा सर्कल में स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण समारोह”
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चार साल पूरे होने पर करण टैकर ने याद किया ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ का सफर, बोले – “मेरे करियर के सबसे अहम मौकों में से एक था यह प्रोजेक्ट”
entertainment
November 25, 2026
यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर रस्साकस्सी तेज, अखिलेश यादव ने किया लंबी पोस्ट, राजेंद्रपाल गौतम ने दिया जवाब
national state
November 25, 2026
जापान सरकार के सलाहकार युजी निशिकावा ने आनंद कुमार का किया स्वागत, पढ़ें खास मुलाकात के पीछे की वजह
entertainment
November 25, 2026
नेशनल प्रेस क्लब चुनाव: राजकुमार पाण्डेय ने जिलाध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन, अब्बास अली खान बने प्रस्तावक
state
November 24, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?