मुंबई:‘सिम्बा’ के रिलीज और हिट होने के बाद रणवीर सिंह अब आलिया भट्ट के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गली ब्वॉय’ के प्रमोशन में करने वाले हैं। रणवीर सिंह और आलिया की जुगलबंदी देखने के लिए दर्शकों को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। क्योंकि रणवीर की नई फिल्म गली ब्वॉय रिलीज होने की तैयारी में है। 2019 के पहले दिन ही गली ब्वॉय का नया पोस्टर रिलीज किया गया था । अब फिल्म के दो और नए पोस्टर सामने आए हैं। शेयर किए गएइस पोस्टर में आलिया और रणवीर एक साथ नजर आ रहे है। वही दूसरे पोस्टर में रणवीर अकेले नजर आ रहे है।
बता दें कि फिल्म गली ब्वॉय को जोया अख्तर डायरेक्ट कर रही हैं। इस फिल्म में फिल्म में पहली बार आलिया और रणवीर पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी एक सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसमें रणवीर सिंह मुंबई स्थित कुर्ला के एक रैपर नावेद शेख का रोल करते दिखाई देंगे। वहीं आलिया के रोल को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है। फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है। पोस्टर पर टैग लाइन है ”अपना टाइम आएगा” जो फिल्म की स्ट्रगल वाली स्टोरी का हिंट दे रही है।
बता दें कि इस फिल्म के शूट की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पहले भी वायरल हो चुकी हैं। इस फिल्म के बाद आलिया और रणबीर करण जौहर की बिग-बजट पीरियड ड्रामा ‘तख्त’ में भी साथ नजर आने वाले हैं।
‘गली ब्वॉय’ का पोस्टर हुआ रिलीज

