By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अगले 10 साल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली और सुरक्षा कवच का विकास किया जायेगाः पीएम मोदी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

अगले 10 साल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली और सुरक्षा कवच का विकास किया जायेगाः पीएम मोदी

Last updated: August 15, 2025 11:26 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

नयी दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सीमाओं के साथ साथ महत्वपूर्ण सैन्य और असैन्य प्रतिष्ठानों को सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए प्रौद्योगिक आधारित प्रणालियां विकसित करने के उद्देश्य से मिशन सुदर्शन चक्र शुरू करने की घोषणा की।
श्री मोदी ने लाल किले की प्राचीर से मिशन सुदर्शन चक्र की घोषणा की जिसके तहत आधुनिक युद्ध के तौर-तरीकों को ध्यान में रखते हुये अगले 10 साल में देश की सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक हथियार प्रणाली और सुरक्षा कवच का विकास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मिशन सुदर्शन चक्र के तहत आने वाले 10 वर्षो में 2035 तक देश के सभी महत्वपूर्ण स्थलों – जिसमें सामरिक के साथ-साथ नागरिक क्षेत्र भी शामिल हैं जैसे अस्पताल, रेलवे, आस्था के केंद्र – को प्रौद्योगिकी के नये प्लेटफॉर्म द्वारा पूरी तरह सुरक्षा का कवच दिया जायेगा।
श्री मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने टेक्नोलॉजी में हमारी महारत को देखा। उन्होंने कहा, “ पाकिस्तान ने हमारे सैन्य ठिकानों पर, हमारे एयरबेस पर और हमारे संवेदनशील स्थलों पर, हमारे आस्था के केंद्रों पर, हमारे नागरिकों पर मिसाइल और ड्रोन से बड़े पैमाने पर हमले किये। लेकिन देश को सुरक्षित रखने के जो प्रयास पिछले 10 साल में हुये हैं, उसी का परिणाम था कि उनके हर हमले को हमारे जांबाजों ने और हमारी टेक्नोलॉजी ने तिनके की तरह बिखेर दिया, रत्ती भर नुकसान नहीं कर पाये।”
उन्होंने कहा ,“ जब युद्ध के मैदान में टेक्नोलॉजी का विस्तार हो रहा है, टेक्नोलॉजी हावी हो रही है, तब राष्ट्र की रक्षा के लिए, देश के नागरिकों की सुरक्षा के लिए हमने आज जो महारत पायी है, उसका और विस्तार करने की जरूरत है, उसे लगातार अपग्रेड करते रहने की आवश्यकता है। इसलिए हमने संकल्प व्यक्त किया कि समृद्धि कितनी भी क्यों न हो अगर सुरक्षा के प्रति उदासीनता बरतते हैं तो समृद्धि भी किसी काम की नहीं रहती।”
कृष्णाष्टमी के पर्व का जिक्र करते हुये उन्होंने कहा,“ महाभारत की लड़ाई में श्री कृष्ण ने अपने सुदर्शन चक्र से सूर्य के प्रकाश को रोक दिया था और तब अर्जुन जयद्रथ के वध की अपनी प्रतिज्ञा पूरी कर पाये थे। भगवान श्री कृष्ण से प्रेरणा पाकर हमने श्री कृषण के सुदर्शन चक्र की राह को चुना है।” प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत मिशन सुदर्शन चक्र शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि यह शक्तिशाली हथियार प्रणाली दुश्मन के हमले को निष्क्रिय करने के साथ ही दुश्मन को कई गुना ज्यादा चोट पहुंचायेगी।
मिशन के लिए मूलभूत बातों की जानकारी देते हुये उन्होंने कहा,“ यह पूरा आधुनिक सिस्टम, उसके लिए अनुसंधान, विकास और विनिर्माण देश में ही होगा, देश के नौजवानों के टैलेंट से होगा। यह एक ऐसी व्यवस्था होगी जो युद्धनीति के हिसाब से भविष्य में क्या संभावनाएँ हैं, उसका हिसाब-किताब लगाकर एक कदम आगे रहने की रणनीति तय करेगी।” इसके तहत टारगेटेड एक्शन मिसाइल विकसित की जायेगी जो अपने लक्ष्य का पीछा कर उसे ध्वस्त करेगी। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में युद्ध के तौर-तरीके बदल रहे हैं और भारत युद्ध के हर तौर-तरीके से निपटने में सक्षम है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article एक चुनाव में दो बार वोट देने वालों का सबूत मांग रहा चुनाव आयोग
Next Article सलाम की ढाल: करन टैकर का दिल से निकला स्वतंत्रता दिवस का संदेश – पुलिस बल के नाम

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026
कोलकात्ता में अक्षय तृतीया एवं वर्षीतप पारणा महोत्सव का भव्य आयोजन
social
April 21, 2026
सूरज बड़जात्या ने किया अगली फिल्म का ऐलान, आयुष्मान खुराना और शरवरी की होगी मुख्य भूमिका
entertainment
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?