बैंगलुरू। बीटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में युवा ऊर्जा को प्रेरित करने और जीतो यूथ विंग की प्रभावी सहभागिता को प्रोत्साहित करते हुए यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि कर्नाटक सरकार के माननीय मंत्री श्री प्रियंक खड़गे ने “जीतो ज़ेवर एक्सपो एवं द ब्राइडल स्टोरी” के अंतर्गत आयोजित होने वाले IGNITE – यूथ कॉन्क्लेव में 7 सितंबर 2025 को मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति की सहमति प्रदान की है। यह तीन दिवसीय भव्य आयोजन 5, 6 एवं 7 सितंबर 2025 को त्रिपुरा वासिनी, पैलेस ग्राउंड्स, बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा, जो युवा नेतृत्व, नवाचार और सांस्कृतिक समर्पण को समर्पित रहेगा।
जीतो बेंगलुरु नॉर्थ यूथ विंग के प्रतिनिधि मंडल ने माननीय मंत्री श्री प्रियंक खड़गे से भेंट कर उन्हें इस कॉन्क्लेव में आमंत्रित किया, जिसमें प्रमुख रूप से जीतो एपेक्स के सेक्रेटरी श्री श्रीपाल बच्छावत, निदेशक एवं यूथ प्रभारी श्री प्रवीण शाह, केकेजी ज़ोन के ज़ोन चेयरमैन श्री प्रवीण बाफना, जीतो बेंगलुरु नॉर्थ के चेयरमैन श्री विमल कटारिया, चीफ़ सेक्रेटरी श्री विजय सिंघवी, यूथ जीतो एपेक्स के सचिव श्री मनीष कोठारी, यूथ विंग कन्वीनर श्री प्रमीत बाफना, यूथ चेयरमैन श्री अनीश भोजानी एवं यूथ चीफ़ सेक्रेटरी श्री आशीष टपरावत प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त जीतो बेंगलुरु नॉर्थ यूथ विंग की कोर टीम के सदस्यों – गौरव दलाल, निकिता बडे़रा, अक्षय दक, यश मेहता एवं दीपेश मेहता – ने भी इस आमंत्रण प्रक्रिया में सक्रिय योगदान दिया। जीतो बेंगलुरु नॉर्थ इस आयोजन को युवा सशक्तिकरण, नेतृत्व निर्माण एवं सामाजिक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास मानता है।
जीतो ज़ेवर एक्सपो एवं द ब्राइडल स्टोरी’ में युवा ऊर्जा का संगम
Highlights
- “आईटी मंत्री श्री प्रियंक खड़गे होंगे IGNITE यूथ कॉन्क्लेव के मुख्य अतिथि”

