पालघर। अणुव्रत समिति पालघर की नव निर्वाचित कार्यसमिति टीम की घोषणा और उनकी शपथ विधि जैन संस्कार विधि द्वारा तेरापंथ भवन में रविवार 3 अगस्त को स्थानकवासी संप्रदाय की साध्वी श्री मधुबाला जी आदि ठाणा 3 के सान्निध्य में आयोजित की गई। संस्कारक श्री हितेश बदामिया, संस्कारक श्री दिनेश राठौड़, संस्कारक श्री नरेंद्र जैन, संस्कारक श्री मयुर चपलोत, संस्कारक श्री विक्रम बाफना ने मंगलभावना पत्रक की विधिवत स्थापना करवाके मंगल मंत्रोच्चार से सानन्द संपादित करवाया।
शपथ ग्रहण समारोह की विधिवत शुरुआत साध्वी श्री के नमस्कार महामंत्र के उच्चारण के साथ हुई। नव मनोनीत अणुव्रत समिति अध्यक्ष श्री. हितेश सिंघवी ने टीम की घोषणा करते हुए अणुव्रत के बारे में विस्तृत जानकारी दी। चुनाव अधिकारी श्री. नरेश जी राठोड़ ने नवमनोनीत अध्यक्ष श्री. हितेश सिंघवी एवं नव निर्वाचित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई एवं आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।
स्वागत भाषण सभा अध्यक्ष श्री. चतुर जी तलेसरा ने किया।कार्यक्रम मैं जैन एवं जैनेत्तर समाज के श्रावको की अच्छी उपस्थिति रही। साध्वीश्री मधुबलाजी ने नवगठित टीम को शुभ आशीर्वाद प्रदान करते हुए ऐतिहासिक कार्यों को करने की प्रेरणा दी।
परामर्शक श्री. भगवानलालजी सिंघवी एवं स्थानकवासी समाज की और से अध्यक्ष श्री. रमेशजी पुनमिया व श्री. हिम्मतजी परमार ने शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम मे सभा, महिला मंडल, युवक परिषद, किशोर मंडल, कन्या मंडल, TPF आदि सभी संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ लगभग 250 लोगो की उपस्थिति मे कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। समाचार प्रदाता मिडिया प्रभारी श्री योगेश राठौड़।
पालघर अणुव्रत समिति नव निर्वाचित कार्यसमिति की घोषणा एवं शपथ ग्रहण समारोह जैन संस्कार विधि से

