नालासोपारा। नालासोपारा वेस्ट के छेड़ा मार्ग पर स्थित गौरव हाइट्स बिल्डिंग में सोमवार की रात को लगभग 3.00 बजे शॉर्ट सर्किट से लगी आग की वजह से पूरी सोसायटी धुआं – धुआं हो गयी तथा बिल्डिंग में रह रहे लोगों में अफरा – तफरी मच गयी। उस वक़्त सभी में दहशत का माहौल हो गया। सूचना पाकर मौके पर दमकलकर्मी और पुलिस पहुंच गये थे तथा आग और धुएं पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल किसी तरह की कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। सवाल यह है कि इस बिल्डिंग में कई बार इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन इस तरह की घटना को रोकने के लिए बिल्डर द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। यदि ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।
उल्लेखनीय है कि इस बिल्डिंग में नीचे 7 माले तक लोग रहे हैं और उसके ऊपर निर्माण कार्य जारी है। लाइट की समुचित व्यवस्था न होने से इस तरह की घटनाएं कई बार हो चुकी हैं।
नालासोपारा के गौरव हाइट्स बिल्डिंग में रात 3.00 बजे शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा तफरी

