सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: राहुल फिर बोले, चौकीदार चोर है,पीएम को दी बहस की चुनौती
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

राहुल फिर बोले, चौकीदार चोर है,पीएम को दी बहस की चुनौती

Last updated: January 3, 2019 10:00 am
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:राफेल डील को लेकर संसद में सरकार पर वार के बाद राहुल गांधी ने अब उससे बाहर भी हमला बोला है। राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीधे पीएम मोदी पर वार करते हुए कहा कि उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति से बात कर अनिल अंबानी को कॉन्ट्रैक्ट दिलाया और 30,000 करोड़ रुपये की चोरी की गई। यही नहीं राहुल ने पीएम मोदी को राफेल डील के हर बिंदु पर बहस करने की चुनौती दी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी उनसे बहस नहीं करेंगे क्योंकि उनमें साहस ही नहीं है। राहुल ने एक बार फिर से आक्रामक तेवर दिखाते हुए कहा कि इस डील के तथ्य बताते हैं कि ‘चौकीदार चोर है’।
राहुल ने कहा कि गोवा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे का ऑडियो टेप है। इसमें वह साफ बोल रहे हैं कि पर्रिकर जी ने बोला है कि मेरा पास राफेल की पूरी फाइलें हैं और मुझे कोई डिस्टर्ब नहीं कर सकता है। इसके जरिए पर्रिकर देश के पीएम को ब्लैकमेल कर रहे हैं क्योंकि इनके पास इसकी पूरी जानकारी है। मंत्री कहते हैं कि पर्रिकर ने कैबिनेट मीटिंग में बोला कि मेरे पास राफेल की पूरी फाइलें हैं।
राहुल ने कहा, ‘सवाल यह है कि पर्रिकर जी के रूम में क्या इन्फर्मेशन है और क्या फाइलें हैं और इसका पीएम मोदी पर क्या असर है।’ राहुल ने कहा कि अपने भाषण में जेटली जी ने बोला कि कांग्रेस के पास 1600 करोड़ रुपये का नंबर कहां से आता है। हम बताते है कि यह कहां से आता है। जेटली का भाषण सुनवाते हुए राहुल ने कहा कि 58,000 करोड़ रुपये की पूरा डील है। इसे 36 से डिवाइड करेंगे तो 1,600 करोड़ रुपये आता है। इस तरह उन्होंने खुद ही बता दिया कि यह किसका नंबर है।
राहुल ने कहा कि सवाल यह है कि जो दाम बदला गया है, उसे अरुण जेटली खुद आपके सामने बता रहे हैं। दाम को जो 526 करोड़ रुपये से 1600 करोड़ रुपये किया गया है, वह किसने किया और कैसे हुआ। मेरा सवाल है क्या इसे एयरफोर्स ने खारिज किया था। पूर्व डिफेंस मिनिस्टर साफ संकेत दे रहे हैं कि मुझे नई डील के बारे में कुछ मालूम नहीं है। अब कैबिनेट मीटिंग में कहते हैं कि मेरे पास पूरा माल पड़ा है। इसका मतलब है कि नरेंद्र मोदी ने प्रक्रिया बदली, एयरफोर्स ने आपत्ति की फिर भी उन्होंने इसे आगे बढ़ाया। उन्होंने सीधे ओलांद से बात की और कहा कि आप हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स को परे करें और अनिल अंबानी को कॉन्ट्रैक्ट दें।
राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान के किसानों और गरीबों से 3.5 लाख करोड़ रुपये चोरी कर उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया गया। अनिल अंबानी पर 45 हजार करोड़ का चर्चा है, लेकिन नरेंद्र मोदी ने उन्हें 30,000 करोड़ का सीधे फायदा कराया है। सच्चाई यह है कि चौकीदार चोर है। सवाल यह है कि क्या पीएम भ्रष्टाचार में शामिल हैं। हम जेपीसी की बात कर रहे हैं। हमें पूरी तरह भरोसा है कि जेपीसी में दो लोगों के नाम सामने आएंगे। पहला नरेंद्र मोदी का और दूसरा अनिल अंबानी का।
राहुल ने कहा कि हम राफेल एयरक्राफ्ट पर सवाल नहीं उठा रहे, वह बहुत अच्छा है, लेकिन डील अच्छी नहीं है। राहुल ने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो हम 100 फीसदी जांच कराएंगे। इस डील में प्रक्रिया की धज्जियां उड़ाई गई हैं। अनिल अंबानी की 10 दिन पहले कंपनी खुलवाई और फिर उन्हें कॉन्ट्रैक्ट दे दिया गया।
राहुल ने कहा,’आपने कल पीएम का डेढ़ घंटे का इंटरव्यू देखा। मुझे यह बात दिलचस्प लगी कि उन्होंने कहा कि इस डील में मेरे ऊपर कोई सवाल नहीं है। न जाने वह कौन सी दुनिया में हैं। दिलचस्प है कि वह सोचते हैं कि किसी और के बारे में सवाल पूछे जा रहे हैं, जबकि सवाल उनसे ही किए जा रहे हैं।
राहुल ने कहा,’मैं पीएम मोदी से राफेल डील के हर बिंदु पर बात करना चाहता हूं। मुझे वे सिर्फ 20 मिनट दें। लेकिन उनमें सामने बैठने का साहस ही नहीं है। मैं हर 7 से 10 दिन में आता हूं, लेकिन उनमें बैठने का साहस नहीं है। आपने कल पीएम मोदी का इंटरव्यू में देखा कि पत्रकार पीएम मोदी से सवाल भी कर रही थीं और जवाब भी दे रही थीं।’
सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट को लेकर राहुल ने कहा कि अदालत ने कहा कि यह हमारे न्यायिक क्षेत्र का मसला नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने यह नहीं कहा है कि जेपीसी नहीं होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के फैसले में लिखा था कि सीएजी रिपोर्ट आ चुकी है, खड़गे जी ने बताया कि रिपोर्ट नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने यह नहीं कहा है कि इस डील में करप्शन नहीं है। उसने क्लीन चिट नहीं दी है बल्कि यह कहा है कि यह हमारे न्यायिक क्षेत्र का मसला नहीं है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article लालू यादव की जान को कोई खतरा नहीं: रांची पुलिस
Next Article बैंक ऑफ बड़ौदा में विजया बैंक और देना बैंक के मर्जर को केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

प्रेक्षाध्यान योग साधना केंद्र मुंबई का 30 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मांडवी रिसार्ट में मनाया गया
social
November 2, 2026
पायल की छनक और दामिनी के ठुमकों से मचेगा बवाल, प्रतिभा राज लेकर आईं ‘लइला पायल राजा पीतल के’
entertainment
November 1, 2026
सुबोध भावे ने ‘फौजी’ के सेट पर की प्रभास के सादगी और अच्छे व्यवहार की तारीफ, बताया कैसे रहते हैं सुपरस्टार
entertainment
November 1, 2026
काय समाधारणा से चारित्र पर्यवों का होता है विशोधन : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
November 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?