विकास धाकड़, सूरत। प्रथम लक्ष्य ही गुरु चरणो में सर्वात्मना समर्पण तेरापंथ भवन, सिटीसाईट में तेरापंथ सभा के तत्वावधान में आयोजित दीक्षार्थीयों का मंगल भावना समारोह.! प्रोफेसर साध्वी मंगलप्रज्ञा जी के पावन सानिध्य में आयोजित किया गया, मुमुक्षु मनोज संकलेचा, मुमुक्षु कल्प मेहता, मुमुक्षु विशाल परिख और मुमुक्षु राजुल खांटेड़ के मंगल भावना समारोह में उद्बोधन प्रदान करते हुए प्रो.साध्वी मंगल प्रज्ञा जी ने कहा- जिस उत्साह, उमंग और वैराग्यभाव के साथ संयम पथ पर प्रस्थान हों रहा है उसका सदा संवर्धन होता रहे। हमें वीतराग प्रभु महावीर का शासन, भिक्षु संघ और वर्तमान में आचार्य श्री महाश्रमण जी का सक्षम नेतृत्व सौभाग्य से प्राप्त हुआ है। गुरुचरणों में सर्वात्मना समर्पण ही हमारे जीवन का प्रथम लक्ष्य होना चाहिए। गुरु हमारे परम रक्षक है।
प्रो. साध्वी मंगल प्रज्ञाजी ने कहा-सभी दीक्षार्थी मुमुक्षु वैराग्य दीप को सदा प्रज्वलित रखें। आत्मदर्शन की दिशा में अपनी शक्ति का यथासंभव नियोजन करते रहे। संयम समरांगन में विजय का वरण करते रहे, जागृत रहकर सफलता के सोपान पर आरोहण करते रहे। पारिवारिक जन इनके संयम मार्ग पर प्रस्थित होने में सहयोगी बनें है, सभी साधुवाद के पात्र हैं। तेरापंथ सभा ने मंगल संगान किया। तेरापंथ समा अध्यक्ष हजारीमल भोगर, तेयुप अध्यक्ष नमन मेड़तवाल, महिला मंडल अध्यक्षा प्रतीक्षा बोथरा, सकलेचा परिवार की मोर से सुरेन्द्र जी सकलेचा, परिख परिवार से समकीत परीख, दीया परिख, रेशमा परिश्व, हर्ष परिश्व । खांटेड परिवार से अनिल खाटेड़ एवं मेहता परिवार से मुमुक्षु कल्प की मां रेशमा, वहन दीया भाई हर्ष और कवन ने शुभकामनाएं प्रेषित की। तेयुप सदस्यों ने अभिनंदन गीत एवं महिला मंडलने भावपूर्ण प्रस्तुति दी।
JT.N परिवार से पवन जी फूलफगर, मेनेजिंग ट्रस्टी बाबुलाल भोगर र्न अभिनंदन-पत्र का वाचन किया। मुमुक्षुओं का परिचय ज्ञानशाला संयोजक राहुल खोखावत,T.PF अध्यक्ष सुमन सुरवानी, अनुउत समिति अध्यक्ष रतनकी लाल भलावत, शान शाला संयोजक ने दिया। साध्वी वृन्द ने “शुभास्तु ते पन्थानः ” गीत का संगान किया। साध्वी डॉ शौर्य प्रभाजी ने अध्यात्म विकास की कामना की। मुमुक्षु मनोज, मुमुक्षु कल्य, मुमुक्षु विशाल परिख,राजुल खाटेड़ ने अपने आत्मोद्गार दीए और सम्पूर्ण परिषद से क्षमायाचना की। किशोर मंडल एवं कन्यामंडल ने नए दीक्षार्थियों को मंगल तिलक करते हुए आध्यात्मिक आरती का भव्य नजारा दिखाया। सभा की और से दीक्षार्थियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन सभा मंत्री महेन्द्र जी गांधी मेहता ने किया।
सूरत मे प्रोफेसर साध्वी मंगलप्रज्ञा जी के सान्निध्य में दीक्षार्थीयों का मंगलभावना समारोह संम्पन्न

