भदोही, 21 जुलाई। भदोही पुलिस ने रविवार की आधीरात औराई में मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। मौके से दो तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। भदोही पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया है कि औराई में दस दिन पूर्व वाराणसी ड्यूटी जाने के लिए भरतलाल ठठेरा निवासी, मुख्य बाजार खमरिया जिला भदोही, औराई चौराहे से बलेरो गाड़ी में बैठे। इस दौरान उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर आरोपित तीन बदमाशों ने नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। इसमें मोबाइल, चांदी की चेन और अन्य सामान शामिल हैं, बाद में उन्हें गंजारी में बन रहे नवनिर्मित स्टेडियम के पास बदमाश नीचे उतारकर चले गये। इस मामले में पीड़ित की तरफ से औराई थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया।
भदोही पुलिस अधीक्षक के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक भदोही शुभम अग्रवाल के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई। औराई थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस इस मामले में जब गाड़ी का नंबर ट्रेस किया तो गाड़ी आजमगढ़ की निकली घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाश आजमगढ़ और एक जौनपुर का ईनामिया निकला।
रविवार की रात को तीनों अपराधी फिर दूसरी घटना को अंजाम देने के लिए आए थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन बदमाश दूसरी घटना को अंजाम देने के लिए आए। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इसमें दो बदमाशों को पैरों में गोली लगी है और तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान औराई के हैदपुर से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से तो 12 बोर का दो नाजायज तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने इस दौरान बदमाशों के पास से अंगूठी, चेन और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक भदोही के अनुसार घायल बदमाशों में आकाश यादव गुलशन पुत्र देवन यादव (24) निवासी मनेगा का पूरा महाराजगंज, यह 15000 का ईनामियां है। अंकित निषाद उर्फ कार्तिक उर्फ आनंद (25) पुत्र हनुमान निषाद निवासी शंभूपुर थाना अहिरौला, इस पर 25000 का इनाम घोषित है। दोनों के पैर में गोली लगी है और दोनों आजमगढ़ के निवासी हैं। जबकि विपिन प्रजापति (27) पुत्र जयशंकर प्रजापति (27) निवासी अरसिया बाजार थाना सरपतहा जनपद जौनपुर एवं बस्ती भुजबल बसई थाना अहरौला इराला का निवासी है। इस पर पांच हजार का ईनाम घोषित है। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है बाद उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
मुठभेड़ में दो बदमाश गोली से घायल, तीन को किया गिरफ्तार
Highlights
- औराई में आधीरात हुईं मुठभेड़, लूट की घटना को दिया था अंजाम
- दो बदमाश आजमगढ़ और एक जौनपुर का है निवासी
- मौके से दो तमंचा, कारतूस और आभूषण किया गया बरामद

