By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: TPF पालघर शाखा द्वारा “मिशन दृष्टि” के तहत 4 स्थानों पर मेगा नेत्र जांच शिविरों का सफल आयोजन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

TPF पालघर शाखा द्वारा “मिशन दृष्टि” के तहत 4 स्थानों पर मेगा नेत्र जांच शिविरों का सफल आयोजन

Last updated: July 19, 2025 11:33 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

पालघर। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम (TPF) की राष्ट्रव्यापी पहल “मिशन दृष्टि” के अंतर्गत, TPF पालघर शाखा ने दिनांक 18 जुलाई 2025 को चार विभिन्न स्थानों पर मेगा नेत्र जांच शिविरों का आयोजन कर 1000+ छात्रों और नागरिकों की नेत्र जांच की। यह अभियान भारतभर में एक ही दिन में 1 लाख से अधिक बच्चों की आंखों की जांच करने के लक्ष्य के तहत चलाया गया, जो कोविड के बाद बच्चों में तेजी से बढ़ रही नेत्र समस्याओं की समय रहते पहचान व उपचार हेतु किया गया।
पहला शिविर डॉ. अग्रवाल आई हॉस्पिटल, विरार (पश्चिम) में लगाया गया। शिविर का शुभारंभ श्री राज सिंघवी – TPF राष्ट्रीय पंच, श्री कमल मेहता – TPF मुंबई ज़ोन अध्यक्ष, श्री राहुल डांगी – TPF मुंबई ज़ोन सचिव, श्री अजयराजी फुलफगर – तेरापंथ सभा अध्यक्ष, श्री हेमंत धाकड़ – ABTYP सदस्य , श्रीमती डिंपल जैन – TMM अध्यक्ष, श्री विजय धाकड़, श्री हितेश हिंगड़ – TYP अध्यक्ष, श्री मनोज जैन – संयोजक, अणुव्रत समिति आदि विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में हुआ है।
शिविर का प्रारंभ श्री तेजराजजी हिरण द्वारा नवकार मंत्र के उच्चारण से हुआ। शाखा अध्यक्ष अंकित डांगी ने स्वागत भाषण देते हुए मिशन दृष्टि की जानकारी दी व पालघर शाखा की भूमिका को रेखांकित किया। डॉक्टरों व सहयोगियों का अभिनंदन किया गया। विभिन्न गणमान्य अतिथियों ने विचार साझा किए। TYP विरार अध्यक्ष श्री हितेश हिंगड़ ने ABTYP की “Vision for Visionless” (नेत्रदान जागरूकता) की पहल पर प्रकाश डालते हुए सभी को नेत्रदान की शपथ लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन शाखा सचिव श्रीमती मनीषा संचेती ने किया। सहमंत्री अशोक धाकड़, पंकज हिरण, मयूरी सोलंकी, ज्योति डांगी, विवेक संखला आदि की उपस्थिति रही।
दूसरा शिविर ट्विंकल स्टार इंग्लिश हाई स्कूल, पालघर में आयोजित हुआ, इसमें स्वास्थ्य सहयोगी इंफीगो आई हॉस्पिटल रहा। स्कूल प्राचार्य, श्री नरेशजी राठौड़ – कोषाध्यक्ष, श्री चतुर्जी तलेसरा – तेरापंथ सभा अध्यक्ष, श्रीमती रंजनाजी तलेसरा – TMM अध्यक्ष, श्री भावेश सिसोदिया – TYP अध्यक्ष, श्रीमती रचना सिंघवी – अनुव्रत मंत्री, श्रीमती संगीता बाफना – उपासिका, श्री हिम्मत परमार – स्थानकवासी समाज पूर्व अध्यक्ष, श्री गजसुख बोराना – मुंबई ज़ोन एजुकेशन कन्वीनर, TPF सदस्य: जयेश राठौड़, प्रिया बड़ामिया, उमेश जैन, केतन राठौड़, साहिल चपलोत आदि गणमान्य लोगों की उपस्थित थे।
तीसरा शिविर रॉयल अकैडमी हाई स्कूल, बोईसर में आयोजित हुआ। इसमें स्वास्थ्य सहयोगी इंफीगो आई हॉस्पिटल थे।
श्री दिलीप राठौड़ – तेरापंथ महासभा सदस्य, श्री चंद्रप्रकाश सोलंकी – तेरापंथ सभा अध्यक्ष, श्री गौतम ओसवाल – तेरापंथ सभा पूर्व अध्यक्ष, श्री पीयूष सिसोदिया – TYP पूर्व अध्यक्ष, TPF सदस्य: शाखा उपाध्यक्ष अमर बाफना, मनीष बाफना, जीनल जैन, यश पुनमिया, विमल व अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही।
चौथा शिविर लिटिल फ्लावर्स इंग्लिश हाई स्कूल, नालासोपारा में आयोजित किया गया। इसमें स्वास्थ्य सहयोगी इंफीगो आई केयर हॉस्पिटल थे। यहां श्री अमित मेहता – TYP अध्यक्ष, श्री परसजी बाफना व श्री रमेशजी धालावत – जैन संस्कारक, श्री कमलेश खाबिया – जैन संस्कारक संयोजक, श्री जितेश हीरान – अणुव्रत संयोजक, श्री राजेश छाजेड़, श्री मोहन कुमठ – TYP सदस्य, TPF सदस्य: शाखा कोषाध्यक्ष अरविंद धाकड़, चंदन हीरान, आशीष बाफना व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इन शिविरों में जांच इस प्रकार रहे – बोईसर: 283 विद्यार्थी, पालघर: 527 विद्यार्थी, नालासोपारा: 122 विद्यार्थी तथा विरार: 88 नागरिक।
शाखा अध्यक्ष श्री अंकित डांगी व शाखा सचिव श्रीमती मनीषा संचेती ने विरार व नालासोपारा शिविरों का निरीक्षण किया। शाखा उपाध्यक्ष श्री अमर बाफना ने पालघर व बोईसर शिविरों का दौरा किया। यह अभियान न केवल एक चिकित्सा सेवा था, बल्कि यह जागरूकता, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक भी बना। इस पूरे दिन चले मेगा अभियान की सफलता विरार, नालासोपारा, बोईसर एवं पालघर में तेरापंथ सभा, तेरापंथ महिला मंडल (TMM), तेरापंथ युवक परिषद (TYP) तथा अणुव्रत समिति के wholehearted सहयोग और समन्वय से संभव हो सका । TPF पालघर शाखा सभी प्रतिभागियों, स्वयंसेवकों, स्वास्थ्य भागीदारों और स्कूलों का धन्यवाद करती है, जिन्होंने “एक स्पष्ट कल” की इस यात्रा में सहभागी बनकर इसे सफल बनाया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का नया प्रोमो हुआ जारी, जानिए क्या है खास!
Next Article सोनम बाजवा ने पूरी की ‘बागी 4’ की शूटिंग, अब बॉलीवुड में मचाएंगी धमाल!

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष बने अंबरीश तिवारी
state
April 20, 2026
नगमा मिराजकर, इरशाद कामिल, पुष्कर जोग और रूपाली सूरी सुनील कोठारी के नेक्सजेन लीडरशिप अवार्ड्स में हुए शामिल
entertainment
April 20, 2026
शांति वार्ता में पाकिस्तान की मेजबानी, भारतीय कूटनीति में बदलाव ज़रूरी : कांग्रेस
national
April 20, 2026
क्या भारत को नई प्रशासनिक व्यवस्था की जरूरत है?
Articles national
April 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?