By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: हांस जिमर ने बीच में ही क्यों रोकी रामायण पर नमित मल्होत्रा की बात, पढ़ें पूरी खबर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

हांस जिमर ने बीच में ही क्यों रोकी रामायण पर नमित मल्होत्रा की बात, पढ़ें पूरी खबर

Last updated: July 17, 2025 5:35 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

5,000 साल पहले की इस कहानी को आज दुनियाभर के 2.5 अरब से ज्यादा लोग मानते और पूजते हैं। रामायण सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि हमारी विरासत है। नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ को अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में माना जा रहा है, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने प्रकाश गुप्ता के पॉडकास्ट में बताया कि जब ‘द लायन किंग’ और ‘इंटरस्टेलर’ जैसे बड़े फिल्मों के म्यूजिक डायरेक्टर हैंस जिमर को पहली बार इस कहानी के बारे में बताया गया, तो उनका क्या रिएक्शन था। नमित ने बताया कि जब उन्होंने हैंस जिमर को रामायण की कहानी समझाना शुरू किया तो हैंस ने उन्हें बीच में ही रोक दिया। नमित ने कहा, “हैंस ने मुझसे कहा कि कुछ भी समझाने की जरूरत नहीं है।” जब नमित ने वजह पूछी तो हैंस ने जवाब दिया, “ये तो ऐसी चीज है जो हमारे समझ से भी आगे है। इसे हमें समझाने की जरूरत ही नहीं है।” नमित ने आगे बताया कि हैंस जिमर ने उनसे कहा, “तुम्हें मुझे रामायण समझाने की जरूरत नहीं है। जो कहानी हजारों सालों से जिंदा है, पीढ़ियों से चली आ रही है और आज भी उतनी ही अहम है, उसे हमें समझाने की जरूरत नहीं है। उसमें कुछ तो खास है, जो आज भी लोगों के दिलों में जगह बनाए हुए है। हमें बस इसे मानना है और अपनी तरफ से सबसे अच्छा काम करना है, क्योंकि ये हमारे बस की बात नहीं है, ये हमसे भी ऊपर की चीज है।”
नमित के लिए हंस ज़िम्मर की ये बात सुनना काफी खास रहा। नमित ने कहा, “मुझे लगा, ये कितनी खूबसूरती से कहा एक ऐसे इंसान ने जो रामायण के बारे में ज्यादा नहीं जानता, लेकिन फिर भी उसने सम्मान दिया और कहा कि बस इस बात की कदर करनी चाहिए कि ये कहानी आज भी जिंदा है, लोग इससे दिल से जुड़े हैं और इसके लिए जुनून रखते हैं… बस यही काफी है। मुझे इससे ज्यादा कुछ जानने की जरूरत नहीं थी।” नितेश तिवारी के निर्देशन में और नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज, 8 बार ऑस्कर जीत चुकी DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के साथ मिलकर बनी ये दो भागों वाली भव्य फिल्म IMAX में दुनियाभर में रिलीज होगी, पहला भाग दिवाली 2026 में और दूसरा भाग दिवाली 2027 में।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘मैं एक इंसान से मिली जिसका नाम मोहित सूरी था…’ अनीत पड्डा ने ‘सैयारा’ की रिलीज से पहले लिखा भावुक नोट
Next Article बाहुबली को लेकर राणा दग्गुबाती के ट्वीट पर प्रभास ने दी जबरदस्त प्रतिक्रिया, कहा -‘इतिहास बनाने के लिए मैंने होने दिया!’

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

शरद पवार ने की पीएम मोदी से मुलाकात, अटकलों का बाजार गर्म
national
July 22, 2026
अवॉर्ड विनिंग फिल्म ‘मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी’ का नया गाना ‘सुहाना’ प्यार और जवानी के कोमल एहसासों को खूबसूरती से करता है बयां
entertainment
July 22, 2026
मुलुंड तेरापंथ भक्न में “श्री उत्सव एक कदम स्वालंबन की ओर” का भव्य आयोजन
social
July 22, 2026
‘बटवारा 1947’: माँ की पुकार और अटूट विश्वास से भरा नया गाना ‘कहां चले गए हो राम’ हुआ रिलीज!
entertainment
July 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?