जब से ‘धड़क 2‘ का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है, सिद्धांत चतुर्वेदी हर ओर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं, और इसका पूरा हक़ भी है। छोटे शहर के लड़के नीलेश की भूमिका में उनका अभिनय-जहाँ प्रेम, फैसले और नतीजों की उलझन है-ने दर्शकों और समीक्षकों दोनों के दिलों को छू लिया है। इसी चर्चा में और इज़ाफ़ा करते हुए, फिल्म की सह-कलाकार त्रिप्ती डिमरी ने सिद्धांत की तारीफ़ करते हुए कहा: “वाकई में बहुत अद्भुत अनुभव था। वह एक बेहद समर्पित और ईमानदार अभिनेता हैं। (हँसते हुए) हाँ, मुझे ये सब कहने के पैसे दिए गए हैं, पेमेंट पहली अगस्त के बाद आएगा! लेकिन अगर सच कहूँ तो, उन्होंने इस किरदार में दिल और जान लगा दी है। जब मैंने पहली बार फिल्म देखी, तो तुरंत उन्हें फोन किया और कहा-‘यह तुम्हारे करियर की अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस है।’ और मैं दिल से चाहती हूँ कि दर्शक भी इसे महसूस करें। नीलेश के किरदार में उन्होंने जो गहराई और सच्चाई भरी है, वह काबिले-तारीफ है।”

‘धड़क 2’ के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी ने सिर्फ़ मानकों को ऊँचा नहीं किया है, बल्कि उन्हें नया परिभाषित किया है। नीलेश के रूप में उनका अभिनय कच्चा है, जमीन से जुड़ा है, और बेइंतिहा सच्चा है। यह वह भूमिका है जो बार-बार नहीं आती, और ऐसा अभिनय जो दर्शकों के दिल में बस जाता है। ट्रेलर के बाद फिल्म का पहला गीत ‘बस एक धड़क’ भी रिलीज़ हुआ। इस गाने में जो बात सबसे ज़्यादा लोगों को भायी, वह थी सिद्धांत और त्रिप्ती की नई और ताज़गी भरी जोड़ी। दोनों की केमिस्ट्री में जो युवा ऊर्जा है, उसने गाने और फिल्म-दोनों में नयी जान भर दी है। ‘धड़क 2’ में सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने अभिनय से नयी मिसाल कायम की है। उनका प्रदर्शन न सिर्फ़ बेहतरीन है, बल्कि उन्हें करियर के एक नए मुकाम पर भी ले जाता है।”

