अखिल भारतीय। तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन से पर्वत पटिया महिला मंडल में आज नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमन जी बैद एवं उनकी नवगठित टीम का शपथ ग्रहण समारोह जैन संस्कार विधि से किया गया नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। उसके पश्चात बहनों ने प्रेरणा गीत के द्वारा मंगलाचरण किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष डॉ रंजना कोठारी ने सभी आए हुए आंगतुक का स्वागत किया एवं वर्तमान अध्यक्ष और उनकी टीम को सुनहरे कार्यकाल की बधाई देते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमन जी को देवगुरु धर्म एवं सभी की साक्षी से शपथ ग्रहण करवाई ।
उसके पश्चात अध्यक्ष सुमन जी ने अपनी टीम की घोषणा की और सभी को शपथ ग्रहण करवाई। कार्यक्रम की दूसरे चरण में जैन संस्कारक श्रीमान पवन की बुच्चा ने मंत्रोच्चार के साथ जैन विधि के द्वारा कार्यक्रम को पूर्ण किया। महासभा के कार्यकारिणी सदस्य पर्वत पटिया सभा के मंत्री श्रीमान प्रदीप जी, तेयूप से उपाध्यक्ष श्रीमान भरत जी , श्रीमती रंजना जी बोकड़िया ने अपनी भावनाएं व्यक्त की। मैं वर्तमान अध्यक्ष रंजना जी चेष्टा जी ने मंडल की सभी बहनों के समक्ष दायित्वों को सौंपा ।
अंत में मंत्री मधु झाबक गुरुदेव के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का कुशल सफल संचालन पूर्व अध्यक्ष कुसुम जी बोथरा ने किया। कार्यक्रम में सभी की अच्छी उपस्थिति रही।अंत में अल्पाहार के पश्चात कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

